भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों ने संघर्ष-विराम उल्लंघनों को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए आज फिर एक दूसरे के उप उच्चायुक्तों को तलब किया। वहीं भारत ने इस्लामाबाद में अपने आठ अधिकारियों की सूचना सार्वजनिक किए जाने के तरीके पर विरोध दर्ज कराया जिससे उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत बुधवार से राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट की सीरीज को कम से कम ड्रा कराने के लक्ष्य के साथ उतरेगा, जिससे कि साल के अंत में दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीम की अपनी रैंकिंग बरकरार रख सके। शीर्ष चार टेस्ट टीमों : भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड: के बीच सिर्फ 10 अंक का अंतर है और ये चारों टीमें आगामी समय में मैदान पर होंगी जिससे शीर्ष स्थानों में बदलाव की पूरी संभावना है।
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो श्रृंखला में जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल से राजकोट में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी। यह श्रृंखला पिछले तीन दशक में भारतीय सरजमीं पर पांच टेस्ट की पहली श्रृंखला होगी और पहले टेस्ट के साथ टेस्ट केंद्र के रूप में राजकोट का पदार्पण होगा।
गरीबों के लिए लाई गई योजना मनरेगा आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। चालू वित्त वर्ष के लिए अतिरिक्त आवंटन के बावजूद काम मांगने वालों की संख्या बढ़ने से सालभर के लिए आवंटित राशि खत्म हो गई है। गांव के गरीबों को रोजगार मुहैया कराने वाली योजना को आगे चलाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई है।
रियो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने उस समय इतिहास रच दिया जब मरियाप्पन थंगावेलू परालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए जबकि वरूण भाटी ने टी42 ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ सेंट किट्स में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच से पहले भारत के नये मुख्य कोच अनिल कुंबले की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की फार्म पर रहेंगी।
धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे। भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्टीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्टीय और तीन टी20 अंतरराष्टीय मैच शामिल किये हैं। बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा कि राजकोट, विजाग, पुणे, धर्मशाला, रांची और इंदौर को पिछले साल नवंबर में टेस्ट केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया, जो पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे।