भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार से अपनी संसदीय पारी की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।
असल में यह पोस्टर एक सीरीज का हिस्सा है, जिसमें किसी असली या काल्पनिक प्रभावशाली व्यक्ति की तस्वीर लगाकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। इस सीरीज में महात्मा गांधी और बाहुबली को भी दिखाया जा चुका है।
बिहार में सियासी ड्रामा चरम पर है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफा देते हुए गठबंधन तोड़ा तो वहीं विपक्षी दल भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नीतीश का शपथ ग्रहण गुरुवार को शाम 5 बजे होना तय हुआ था, लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हो गया। इस तरह नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि चीन को उकसाने से पहले देश को अपनी रक्षा तैयारियों को ध्यान में रखना चाहिए।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।
बेफिक्रे, उड़ता पंजाब, लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा से शुरू हुई परम्परा को निभाते हुए 'सेंसर बोर्ड' के मुखिया 'पंकज निहलानी' एक बार फिर आगे आये हैं। इस बार उनके अनुशासन की छड़ी चली है शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'हैरी मेट सेजल पर'।
महाराष्ट्र में भाजपा व उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफतौर पर कह दिया है कि भाजपा मध्यावधि चुनाव को तैयार है। अगर चुनाव हुआ तो भाजपा को अकेले बहुमत मिल जाएगा। कोई सरकार को अस्थिर करने की धमकी न दे। मुख्यमंत्री के इस बयान को शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार माना जा रहा है। राउत ने कहा था कि जुलाई बाद सरकार मुसीबत में होगी।