राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। महागठबंधन में फूट और नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने के बाद उनके खिलाफ मनी मनी लॉड्रिंग का शिकंजा भी कसने लगा है।
जयपुर के जिस होटल पर कथित गौरक्षकों ने गाेमांस होने का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया था, उसकी सच्चाई सामने आ गई है। फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि होटल से पकड़ा गया मांस बीफ नहीं था।
देश में कई ऐसी संस्था हैं, जो सड़कों पर और गलियों में लावारिस घूमने और घायल जानवरों की देखभाल करती है। इन सोसाइटी से जुड़े लोग लावारिस जानवरों की खास देखभाल और मदद करते हैं। एक ऐसी ही संस्था राजस्थान के उदयपुर में भी है जहां बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची और उन्होंने वहां जानवरों की देखभाल में मदद की।
होटल और रेस्टोरेंट में खाने पर लगने वाला सर्विस चार्ज आपको देना जरूरी नहीं होगा। यह उपभोक्ता की मर्जी पर होगा कि वह इसे दे या न दे। पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद उपभोक्ता मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।
होटल ताज मानसिंह की ई-नीलामी को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। होटल को चला रहे टाटा ग्रुप से खाली कराने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इससे पहले एनडीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर ई-नीलामी की मंजूरी मांगी थी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थी। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दो दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में उदयपुर में संपन्न हुई। बैठक में भैयाजी जोशी सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, महामंत्री राम माधव, भारतीय मजदूर संघ, एबीवीपी समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
माली के एक होटल पर आतंकवादी हमले में मरे 27 लोगों में भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जान किरबी ने बताया कि कल के हमले में एकमात्र जिस अमेरिकी नागरिक की मौत हुई वह अनीता अशोक दातार (41) हैं। इन 27 लोगों की मौत के बाद माली में शोक की लहर है और देश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। देश में 10 दिनों के लिए आपातकाल भी लगा दिया गया है।