बेशक जदयू ने राष्ट्रपति के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देकर विपक्षी एकता को झटका दिया हो लेकिन उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के गोपालकृष्ण गांधी के नाम पर नीतिश ने राहुल की बात मान ली है। इस कदम को विपक्ष की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने में कुछ हद तक चूकी कांग्रेस अब फिर से विपक्षी दलों को एकजुट करने में लग गई है। अब विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए कांग्रेस ने आगामी 11 जुलाई को सभी विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने दी है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के 790 सांसद हिस्सा लेंगे। इसमें निर्वाचित व नॉमिनेटेड सदस्य शामिल हैं। हालाकि राज्यसभा की अभी दस सीटें खाली हैं लेकिन इनके चुनाव की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव के बाद की जाएगी।