भारत ने 459 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरे बांग्लादेश के चौथे दिन तीन विकेट 103 रन पर निकालकर एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़ी जीत दर्ज कर करने की तरफ कदम बढ़ाये।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को साफ किया कि करूण नायर का एक तिहरा शतक उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के दो साल के निरंतर अच्छे प्रदर्शन पर हावी नहीं हो सकता जो पूरी तरह से फिट होने के बाद अंतिम एकादश में वापसी करेंगे।
उत्तराखंड में भाजपा के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस के 17, बसपा के सात, उत्तराखंड क्रांति दल के चार, सपा के दो और 32 निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी अपराधिक आरोप हैं। इन सभी ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की घोषणा की है।
रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में जीत का हिस्सा नहीं थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में चोट लगने के बाद उन्होंने लंदन में जांघ की चोट की सर्जरी करायी।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर अपने काम में दिलचस्पी नहीं लेने का अरोप लगाते हुए कहा कि इतना अहम पद ऐसे व्यक्ति के सुपुर्द करना उचित नहीं है।
आफ स्पिनर मोईन अली की अगुवाई में गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी से इंग्लैंड ने कानपुर में भारत को बल्लेबाजों के ढीले प्रदर्शन का मचा चखाया और कप्तान इयोन मोर्गन के अर्धशतक की मदद से पहला ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की शुरूआती बढ़त बनायी।
टेस्ट और फिर बाद में एकदिवसीय श्रृंखला में जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम शुरू होने वाली तीन मैचों की ट्वेंटी20 श्रृंखला में भी इंग्लैंड पर अपना दबदबा बरकरार रखने के लिये उतरेगी जिसमें कुछ युवा खिलाडि़यों को बड़े मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।