ऋषि कपूर ने 26 अगस्त को ये न्यूड फोटो ट्वीट की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। ऋषि कपूर के खिलाफ शनिवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 'देश बचाओ, बीजेपी भगाओ' रैली में विपक्ष ने अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया। गांधी मैदान में जुटी भारी भीड़ देखकर लालू गदगद नज़र आए।
आरोप लगाया गया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि डीजी (जेल) ने इस बात से इनकार किया। बता दें कि हिरासत में लेने के बाद गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर दी गई थी।
राम रहीम 23 सितंबर, 1990 से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बने। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। शाह सतनाम के एक सतसंग में उन्हें संत घोषित किया गया और डेरा का उत्तराधिकार सौंपा गया।