मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने आज बीसीसीआई में गठित क्रिकेट प्रशासन समिति से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह इस्तीफ दिया है।
बिहार बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं। अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार बोर्ड का नतीजे काफी निराशाजनक रहे हैं। इस साल बिहार में बारहवीं के 62 फीसद बच्चे फेल हो गए हैं। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 37 फीसदी और साइंस स्ट्रीम में सिर्फ 30 फीसद बच्चे पास हुए हैं।
केंद्रीय कैबिनेट ने विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड को समाप्त किए जाने को मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक कार्यों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दिए जाने संबंधी नीति का भी अनुमोदन कर दिया है।
कश्मीर में अक्सर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने और भारत विरोधी नारे लगाए जाने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक नज़ारा कश्मीर में एक क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिला। जब दक्षिणी कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का राष्ट्रगान गाया गया।
भारत की दो महिला क्रिकेटरों ने अपनी उम्दा बल्ल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। महिला बल्लेबाज दीप्ति शर्मा और उनकी सलामी जोड़ीदार पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी जोड़ी ने 300 का आंकड़ा छुआ या पार किया।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम में आज घोषित हो गए हैं। इस बार 10वीं की मेरिट में जहां देवप्रकाश मांझी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 12वीं के संयम जैन ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। संयम जैन के पिता एक छोटे से दुकानदार हैं।
जून से इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया ने पिछली बार इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इससे पहले 2002 में भी टीम इंडिया बारिश की वजह से श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित हुई थी। दो बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम के पास तीसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने का मौका होगा। इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेालिया के पास भी तीसरी बार खिताब जीतने का अवसर होगा।
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को समय समय पर इंजरी नहीं होती तो वह देश के सबसे घातक गेंदबाज हो सकते थे। उनकी गति और स्विंग को देखते हुए बल्लेबाज उन्हें हमेशा सतर्क होकर खेलते हैं।
गुजरात लायंस के हाथों पिटने के बाद लगता है कि आईपीएल-10 में विराट कोहली की टीम आरसीबी का सफर खत्म हो गया है। प्ले आॅफ में शीर्ष चार टीमें पहुंचती हैं। कोलकाता और मुंबई अभी सबसे बेहतर स्थिति में हैं। उन दोनों के 12-12 अंक हैं। उनके पास अभी 6-6 मैच बचे हैं। लिहाजा इन दोनों टीमों का प्ले आॅफ पहुंचना तय है। बाकी दो टीमों के लिए आगामी मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।