हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बादल फटने का शिकार बना है। प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार तड़के धरमपुर बस स्टैंड पूरी तरफ डूब गया और चार बसें बह गईं। कम से कम दो मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई मकान पानी में डूब गए हैं।
विद्युत संशोधन विधेयक, 2014 का विरोध कर रहे बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं की एक राष्ट्रीय समिति ने मंगलवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान इस विधेयक को पेश किए जाने वाले दिन देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने सोमवार को लखनऊ में बताया कि बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति के आह्वान पर देश के 12 लाख बिजली कामगार और इंजीनियर संसद के मानसून सत्र के दौरान एक दिन की हड़ताल के लिए तैयार हैं।
बांग्लादेश की पहली यात्रा पर शनिवार को ढाका पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और दोनों देशों को इस यात्रा से दि्वपक्षीय संबंधों के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने तथा आर्थिक एवं व्यापार संबंधों की संभावनाओं के पर्याप्त दोहन की उम्मीद है।
माओवादी विचारक कोबाड गांधी पिछले करीब पांच साल से तिहाड़ जेल में हैं। जेल से लिखे एक पत्र में कोबाड गांधी ने अपने साथ हुए उत्पीड़न और भूख हड़ताल पर जाने की मजबूर को बयां किया है।
पंजाब के मुक्सतर जिले में एक बार फिर अकाली नेता की बस में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। बस के कंडक्टर पर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप है। लड़कियां उसी बस में सफर कर रही थीं। मुक्तसर में बस के कंड्कटर ने दोनों बहनों से छेड़छाड़ और मारपीट करने के बाद उन्हें धक्का देकर बस से नीचे फेंक दिया।
पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में बुधवार को आठ बंदूकधारियों ने एक बस में घुस कर यात्रियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें अल्पसंख्यक शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।