महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि किसानों के कम से कम 10 लाख बैंक खाते फर्जी हैं। इसलिए इन खाता धारकों को ऋण माफी का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
13 जुलाई के दिन भारतीय क्रिकेट में एक ऐसी इबारत लिखी गई जो आज भी हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में ताजा है। हम बात कर रहे हैं आज से 15 साल पहले लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल की। ये वही फाइनल था जिसमें भारत ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीनकर नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी और गांगुली ने जीत का जश्न अपनी टी-शर्ट उतारकर मनाया था, जिसे आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं।
भाजपा नेता और महाराष्ट्र की महिला बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे पर एक बार फिर घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने लगाया है। आरोपों के घेरे में न सिर्फ पंकजा मुंडे हैं बल्कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी हैं।
कहने कि जरूरत नहीं है की जस्टिन बीबर का दीवानापन सर चढ़ गया था। इस कंसर्ट के टिकट 75 हजार रुपये तक बिके। जस्टिन बीबर को सुनने के लिए मुंबई फिल्म उद्योग की नामी हस्तियां भी पहुंची थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी हर हलचल खबर थी। बुधवार को जब वह स्टेडियम में पहुंचे तो हर कोने से उनका नाम पुकारा जा रहा था।
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कैबिनेट के 3 बड़े नेताओं को झटका दिया है। विभागों में फेरबदल करते हुए पंकजा मुंडेे, विनोद तावड़े और प्रकाश मेहता का कद छोटा कर दिया गया है। तावड़े और पंकजा दोनों ही विवादों में उलझे रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खास चंद्रकांत दादा पाटिल को बेहद महत्वपूर्ण राजस्व मंत्रालय का जिम्मा मिला है।
कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा है कि बाटला हाउस एनकाउंटर फर्जी नहीं था। उन्हाेंने मोदी सरकार के कामकाज की खुले मुंह से तारीफ भी की है। पाटिल का यह बयान कांग्रेस में खलबली मचा सकता है।