महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ललित कोल्हे ने बीते तीन सालों में पांच बार विवाह किया है। पांचवीं पत्नी भक्ति से मारपीट के संबंध में पत्र मिलने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कोल्हे पर केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोल्हे महाराष्ट्र के जलगांव के उप महापौर हैं।
टाइम पत्रिका की सहस्राब्दि के 10 युवाओं की ताजा सूची में 30 वर्षीय भारतीय उद्यमी उमेश सचदेव भी हैं, जो एक ऐसा फोन बना रहे हैं जिसमें किसी भाषा में निर्देशों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इन हस्तियों के काम दुनिया में लोगों के जीवन को बदलने की संभावना रखते हैं। सचदेव को टाइम द्वारा 2016 की सूची में ऐसा फोन बनाने के लिए शमिल किया गया है जो किसी भी भाषा को समझ कर उसमें जवाब दे सकता है।
भारतीय स्पिनरों ने लंच के बाद पांच विकेट लेकर चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन फैसला भारत के पक्ष में करके ही दम लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम धीमी गति से आगे बढ़ते हुए 143 रन पर सिमट गई जबकि चाय तक उसके पांच विकेट ही गिरे थे। शेष पांच विकेट सिर्फ 7 रन पर गिर गए।
अजिंक्य रहाणे के शतक की बदौलत 334 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद भारत ने रविंद्र जडेजा की फिरकी के जादू से दक्षिण अफ्रीका को 121 रन पर ढेर करके चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज यहां मैच पर अपना शिकंजा कस दिया।