राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रिलायंस जियो की सस्ती डाटा स्कीम पर निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि गरीब डाटा खाएगा या आटा?
राजस्थान सरकार और जयपुर राजघराने के बीच 2 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर तनातनी बढ़ गई है। राजस्थान सरकार ने राजपरिवार के राजमहल पैलेस से जुड़े करीब 13 बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर राजमहल पैलेस के तीन गेटों पर ताला जड़ दिया है। जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी भारतीय जनता पार्टी से ही विधायक हैं।
प्रोफेसर रघुवंश की पुस्तक हम भीड़ के लोकार्पण में दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने सियासी बोलों की कोई कमी नहीं रखी। समाजवादी रघुवंश के बहाने उन्होंने अपने आपातकाल के किस्से सुनाए और भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा पर भी कटाक्ष किया। नीतीश ने कहा, ‘यह देख कर अच्छा लग रहा है कि जो लोग तिरंगा को मानते भी नहीं थे वे ही लोग अब तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।’
पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इन दिनों अपने स्वतंत्रता दिवस की सत्तरवीं वर्षगांठ के उत्साह में है। वहां यह जश्न हम से एक दिन पहले मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान में शहीदों को याद करते समय भगत सिंह की शान में भी खूब कसीदे पढ़े गए।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजस्थान में गायों की बदहाल स्थिति को ध्यान में रखते हुए भाजपा पर हमला बोला है। राजस्थान में भाजपा की सरकार है। लिहाजा राज्य में गायों की वर्तमान स्थिति पर लालू ने कहा कि गाय दूध देती है वोेट नहीं, इसलिए भाजपा ने गायों के हालात पर ध्यान नहीं दिया। और उनकी ऐसी दुर्दशा कर दी।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बदजुबानी जारी है। ताजा माले में पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित को दिल्ली का रिजेक्टेड माल बताया है।
जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णों देवी में श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव और तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक नया मास्टर प्लान बनाने की अनुशंसा की गई है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिला स्थित माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के पूरे क्षेत्र के लिए जल्द ही अगले 50 सालों के लिए मास्टर प्लान बनेगा।
प्रसिद्ध लेखिका, पद्म विभूषण, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, मैगसायसाय अवॉर्ड विजेता महाश्वेता देवी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थीं।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने एक नया राजनीतिक पासा फेंकते हुए मांग की है कि देश के कई अन्य राज्यों की तरह बिहार वासियों को भी अपने प्रदेश की नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे।
केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्राी रामविलास पासवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के उस दावे को गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोजपा सुप्रीमो ने बिहार के विकास से संबंधित उनके ट्वीट को लाइक किया है। लालू ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार की विकास दर :15.6 प्रतिशत: भाजपा शासित विकसित प्रदेशों से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा था कि पासवान ने उनके ट्वीट को लाइक किया है।