एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ में बयान जारी कर कहा कि उसने शनिवार को कानपुर नगर से इस गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने का सामान भी बरामद किया गया हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेतदार बताया है।
दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया है।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आयोजित किसान मुक्ति यात्रा के चौथे दिन शनिवार की पहली जनसभा लोनखेड़ा, शहादा में सम्पन्न हुई। इस दौरान एनडीए के सांसद और किसान नेता राजू शेट्टी ने कहा कि उन्होंने मोदी जी को किसान समर्थक जानकर ही उनके साथ गठबंधन किया था लेकिन मोदी जी तो झूठे निकले।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।