सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव को दरकिनार करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है।
लगातार दूसरे दिन भी NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले को लेकर छापेमारी जारी रखी। NIA सुत्रों का कहना है कि रविवार को कश्मीर में श्रीनगर की 4 लोकेशन और जम्मू की 1 लोकेशन पर छापेमारी की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही शनिवार को कश्मीर,दिल्ली और हरियाणा में 23 जगहों पर छापे मारी की गई थी।
NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर के टेरर फंडिंग मामले में देश में 22 जगहों पर छापे मारी की है। कश्मीर और दिल्ली के साथ हरियाणा के सोनीपत में भी कार्रवाई की गई है। एक बड़े बिजनेसमैन के यहां भी पड़ा छापा जिसके बच्चों की शादी में पाक अधिकृत कश्मीर के पीएम भी शामिल हुए थे।
आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेजोड़ नेतृत्वकर्ता करार देते हुए कहा कि धोखाधड़ी संबंधी विवाद : चीटगेट कांड : 2008 के बहुचर्चित मंकीगेट प्रकरण में तब्दील हो उससे पहले दोनों देशों को समय रहते हुए इसे समाप्त कर देना चाहिए।
रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया है। पर्रिकर सरकार ने 40 सदस्यीय सदन में 22-16 के अंतर से विश्वास मत जीता।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।
प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।
आलोचना का शिकार डेविस कप कप्तान आनंद अमृतराज को भारतीय टेनिस खिलाडि़यों का समर्थन मिला है जिन्होंने अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) की प्रबंधन समिति को पत्र लिखकर कहा है कि वे सहायक स्टाफ में किसी भी बदलाव का कड़ा विरोध करते हैं।
मोदी सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना आज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान की हिमायत में उतरी जिसमें आजाद ने नोटबंदी पर भाजपा पर हमला करते हुए विमुद्रीकरण से होने वाली मौतों की तुलना उड़ी आतंकवादी हमले में मरने वालों से की थी।
चुनाव आयोग ने आज आपराधिक मामलों में विधि निर्माताओं को दोषी ठहराए जाने पर उन्हें तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग का समर्थन किया लेकिन उच्चतम न्यायालय से कहा कि चुनाव संबंधी कानून के प्रावधान इस तरह का उपाय करने में रोड़ा हैं।