भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उपभोक्ताओं को पहले ही बता दिया था कि अगर हड़ताल होती है तो शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वाधान में विभिन्न यूनियनों ने किया है।
विश्व में मोदी सरकार की लोकप्रियता किस हद तक बढ़ी है इसका सबूत जानी-मानी कंपनी फोर्ब्स ने एक ट्वीट के माध्यम से पेश्ा किया है। फोर्ब्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि अपनी वर्तमान सरकार पर भरोसा करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है।
आज आधी रात से देश में ‘एक राष्ट्र, एक कर’ लागू हो जाएगा। देशभर में जीएसटी लागू करने के लिए सरकार ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने जीएसटी को लेकर कहा है कि आज आधी रात के बाद एक बार फिर से देश में इंस्पेक्टर राज की वापसी हो जाएगी। उन्हेंने इसे स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।