Advertisement

Search Result : "hockey legend"

भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल आठ से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जायेगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।
आईओसी के नए सदस्‍य की उम्‍मीदवारी पर नीता अंबानी को हाकी इंडिया की बधाई

आईओसी के नए सदस्‍य की उम्‍मीदवारी पर नीता अंबानी को हाकी इंडिया की बधाई

हाकी इंडिया ने आज रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नए सदस्य के लिये उम्मीदवार के रूप में नामांकित किये जाने पर बधाई दी। आईओसी के नये सदस्य के लिये चुनाव रियो डि जनेरियो में दो से चार अगस्त के बीच होने वाले 129वें आईओसी सत्र में किया जाएगा।
रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी, नीदरलैंड के पूल में

रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी, नीदरलैंड के पूल में

आठ बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक 2016 में पूल बी में पिछली विजेता जर्मनी और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड के साथ होगी।
रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

हॉकी विश्व लीग में कांस्य पदक के लिए आज खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड को हरा दिया। बेहद रोमांचक मैच का फैसला शूट आउट से हुआ जिसे भारत ने नीदरलैंड के 2 गोल के मुकाबले 3 गोल कर जीत लिया है।
न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। अनुभवी मिडफील्डर दानिश मुज्तबा को इसमें जगह नहीं मिली है जबकि धर्मवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और निक्किन थिमैया की भी इस टेस्ट दौरे के लिए वापसी हुई है।
हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

क्रिकेट कूटनीति में दाल नहीं गलती देख अब पाकिस्तान ने भारतीय हॉकी लीग में भागीदारी का प्रस्ताव हॉकी इंडिया के समक्ष रखा है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) ने हॉकी इंडिया से गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा है। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार के कारण बेशुमार दौलत वाले इंडियन लीग में उनके खिलाड़ियों की हिस्सेदारी प्रतिबंधित कर दी गई थी।
भारतीय हाॅकी के इतिहास की नायाब धरोहर गायब

भारतीय हाॅकी के इतिहास की नायाब धरोहर गायब

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण भारतीय हाॅकी के स्वर्णिम इतिहास की नायाब धरोहर गायब हो चुकी है और साई को महान ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर द्वारा 1985 में दान में दी गई यादगार धरोहरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
जापान को हराकर भारत पांचवें स्थान पर, ओलिंपिक खेलने की उम्मीद बढ़ी

जापान को हराकर भारत पांचवें स्थान पर, ओलिंपिक खेलने की उम्मीद बढ़ी

गोलकीपर सविता ने विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम किया जिससे भारतीय महिला हाकी टीम ने विश्व लीग सेमीफाइनल्स के पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को।-0 से हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी।
रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से चार जुलाई के बीच होने वाले एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल राउंड में भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी। दीपिका को उप कप्तान बनाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement