भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतिष्ठित क्रिकेट समिति में मीडिया प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है।
एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण (75 किग्रा) बाकू (अजरबेजान) में चल रहे विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज बने और अगस्त में होने वाले रियो खेलों में जगह बनाने से वह सिर्फ एक जीत दूर हैं।
सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदकधारी एल देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के विश्व ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जबकि अनुभवी मनोज कुमार (64 किग्रा) ने अंतिम-16 चरण में प्रवेश किया।
चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरूआती मैच में भारत के ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से 3-3 से खेलने से कोच रोलैंट ओल्टमैंस संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों को इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। भारत ने हूटर बजने से तीन मिनट पहले एक गोल गंवाया जिससे जर्मनी शर्मसार होने से बच गया।
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने सुझाव दिया है कि मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को खेल में संतुलन बनाने के लिए बल्लों के आकार की सीमा तय करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। टी20 और वनडे में बन रहे बड़े स्कोर और यहां तक कि गलत शाट का भी छक्के के लिये चले जाना विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है जिनका मानना है कि क्रिकेट तेजी से बल्लेबाजों का खेल बनता जा रहा है।
आईसीसी क्रिकेट समिति ने शुक्रवार को टेस्ट पिचों की गुणवत्ता विशेषकर घरेलू टीमों का अपने अनुकूल पिचें तैयार करने के चलन पर चिंता जतायी। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, समिति ने टेस्ट क्रिकेट से संबंधित कई अन्य मसलों पर चर्चा की। उसका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने मंगलवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। मनोहर ने आईसीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए यह इस्तीफा दिया है। मनोहर वर्तमान में आईसीसी के मनोनीत अध्यक्ष हैं।
आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ आज क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का तीसरी बार एक अप्रैल की समयसीमा तक नंबर एक टेस्ट टीम बने रहकर प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट गदा हासिल करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सालाना पुरस्कारों में बाजी मारी। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और टेस्ट क्रिकेटर चुने गए जबकि भारतीय क्रिकेटरों की झोली इस साल खाली रही है।