रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
इतना तो तय है कि फिलहाल महाराष्ट्र बिहार के रास्ते पर नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री मुनगंटीवार ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर इनकार कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने महाराष्ट्र सरकार से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
महाराष्ट्र के पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य झटपट कर दबे हुए मजदूरों को मलबे से निकाल लिया है।
महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास के लिए इसे काले दिन की तरह याद किया जाएगा। एक तरफ विधानभवन में विधायक और मंत्रियों के लिए आदर्श आचारसंहिता के लिए चर्चा की जा रही थी, दूसरी तरफ विधान परिषद सभापति के चेंबर के बाहर एक मंत्री और विधायक के बीच की तू तू मैं मैं, गुत्थम गुत्थी तक जा पहुंची। मामला इस हद तक बढ़ गया कि इन दोनों को एक दूसरे से दूर करने के लिए बाकी विधायकों को मध्यस्थता करनी पड़ी।
इंडिगो फ्लाइट की उड़ान के दौरान आईएसआईएस के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। इंडिगो का विमान दुबई से केरल जा रहा था जिसमें आईएस के नारे लगने लगे। आनन फानन में विमान को उतारा गया।
विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को अब धर्म परिवर्तन कराने के नए सबूत मिले हैं। महाराष्ट्र एटीएस सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन आईएसआईएस के पकड़े गए संदिग्ध रिजवान खान के घर से एटीएस को 800 से ज्यादा धर्म परिवर्तन के कागजात मिले हैं।
शिवसेना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर भाजपा शिवसेना को कमजाेर करने की कोशिश करेगी तो उससे समर्थन वापस ले लिया जाएगा। पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ पिछले 25 साल के गठबंधन में सड़ गई है।
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन एमसीए के अध्यक्ष शरद पवार छह महीने में अपना पद छोड़ देंगे क्योंकि एमसीए ने बीसीसीआई और इसकी मान्यता प्राप्त इकाइयों में आमूलचूल बदलाव के उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकृति दे दी है।
झूठी शान की खातिर हत्या करने के एक संदिग्ध मामले में नवी मुंबई में एक सवर्ण लड़की के परिवार वालों ने 16 साल के एक दलित लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी। लड़का सवर्ण लड़की से प्रेम करता था। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मामले के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 साल की लड़की को भी हिरासत में लिया गया है।