243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 27 विधायक और 6 विधान पार्षद हैं। इस सियासी तूफान के बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि एक साजिश के तहत उन्हें पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में शिवसेना के नेता संजय राउत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि यह विस्तार एनडीए का नहीं हैं, बल्कि भाजपा का था।
लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भागलपुर की स्वयंसेवी संस्था सृजन में सरकारी राशि घोटाले की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेल जाने से बचने के लिए ही कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले सपा के तीन एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और मधुकर जेटली के इस्तीफा देने पर यूपी में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।
बिहार में चल रहे सियासी शक्ति प्रदर्शन के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश-मोदी की दोस्ती को लेकर पुराना मुद्दा उठाया है।