![मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है : विदेश मंत्री](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/4dd5e3e81714df90145b4390b658464c.jpg)
मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है : विदेश मंत्री
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि सरकार मछुआरों के कल्याण, सुरक्षा, हिफाजत और देखभाल सुनिश्चित करने को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार को इस बात से दृढ़ता से अवगत कराया गया है कि मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।