जरी की सिल्क साड़ी, बालों में गजरा, कानों में झुमके के साथ सोहा अली खान अपनी पहली गोद भराई के लिए तैयार थीं। पति कुणाल खेमू के साथ छोटे से फंक्शन में लिए गए फोटो सोहा ने ट्वीट किए।
देश में लगातार बढ़ रहे किसान खुदकुशी के मामले को देखते हुए हाल ही में यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब के बाद कर्नाटक ने भी बुधवार को किसान के फसल कर्ज माफ करने का ऐलान किया है।
अभिनेता ऋषि कपूर ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल करने पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बधाई दी है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला टीम इंडिया और बांग्लादेश की बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
टीनएज के सबसे लोकप्रिय स्टार हैं, वरुण धवन। थोड़े शरारती थोड़े संजीदा वरुण जल्द ही सोनी सब टीवी के हैप्पीनेस एंबेसडर बनने जा रहे हैं। सोनी सब चैनल को नया और खुशनुमा लुक देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। वरुण ताजगी और नई उम्र के सबसे उम्दा प्रतिनिधि हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इस नए पोस्टर में श्रद्धा बुर्के में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है अट्ठासी केस दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार।
जम्मू-कश्मीर जैसे तनावग्रस्त इलाकों में महिला प्रदर्शनकारियों से लड़ने के लिए भारतीय सेना जल्द ही महिला सैनिकों की तैनाती करेगा। इस खबर की पुष्टि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज देहरादून में पासिंग ऑउट परेड में की। उन्होंने कहा कि सैन्य पुलिस में अब महिलाओं की भी भर्ती शुरू की जाएगी।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ आज पोस्टर जारी हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल करते नजर आएंगे।
लंबे समय से विवादों में फंसी फिल्म अंततः 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो ही जाएगी। लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को सर्टिफिकेशन बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा था। निर्माता प्रकाश झा और निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने फिल्म की रीलिज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।