सफलता की मिसालें होती हैं और असफलता की कहानियां। इन कहानियों से कभी जोश आता है तो कभी निराशा। के डी सत्यम ने अपने निर्देशन में बॉलीवुड डायरीज में ऐसी ही तीन कहानी नहीं तीन दीवानों को जगह दी है।
सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा और लूसी राडेका को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया जो उनकी लगातार 36वीं जीत है।
भारतीय स्टार शटलर पी वी सिंधु ने आज महिला एकल फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी को हराकर मकाउ ओपन ग्रांड प्रीक्स गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट को लगातार तीसरी बार जीत लिया है। सिंधु ने 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट को जीतकर खिताबी हैट्रिक पूरी की।
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी युगल जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस सत्र का आठवां युगल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर पहुंची जब इस जोड़ी ने शुक्रवार को यहां चीन ओपन के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई।
बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। जैन किडनी की समस्या से पीड़ित थे और पिछले दिनों यूरिनरी इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी मगर आज सुबह उनके निधन की खबर आई।
शिवसेना के विरोध के बाद मुंबई में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम के कार्यक्रम को रद्द किए जाने के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इनमें जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी, संगीतकार विशाल डडलानी और शेखर रावजियानी हैं। सभी ने इस कदम की निंदा की है।
यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अपने नाम कर लिया है। 33 वर्षीय पेनेटा ने अपनी हमवतन खिलाड़ी को हराकर इतिहास रच दिया। वह इस उम्र में पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बालीवुड फिल्म ग्रैन्ड मस्ती के टेलीविजन प्रीमियर पर आज रोक लगा दी और कहा कि फिल्म को असीमित लोक प्रदर्शन के लिए सत्यापित नहीं किया गया था और इसका केबल नेटवर्क नियमन कानून के तहत प्रसारण नहीं हो सकता।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अपनी वह विवादास्पद सूची वापस लेने का फैसला किया है जिनमें कथित आपत्तिजन शब्द शामिल किए गए थे और इन शब्दों का इस्तेमाल फिल्मों में करने की मनाही की गई थी।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता सलमान खान की एक याचिका को मंजूर कर बॉलीवुड के दबंग को थोड़ी राहत दी है। इस याचिका में खान ने गवाहों के पुनर्परीक्षण किए जाने की इजाजत मांगी थी।