आज से शुरू ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज सुबह गोवा पहुंचे। जहां उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की।
भारत और रूस ने मिसाइल प्रणालियों, जंगी जहाजों की खरीद और हेलीकॉप्टरों के संयुक्त उत्पादन सहित कई बड़े रक्षा सौदों पर आज हस्ताक्षर किए। इसके अलावा दोनों देशों ने कई सारे अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर फैसला किया और एकजुट होकर आतंकवाद की बुराई से लड़ने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को साफ कहा कि यूपी में उनकी पार्टी की तरफ से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी निश्चित नहीं है। चुनाव जीतने के बाद उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह फैसला पार्टी का पार्लियामेंट बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया जाना चाहिए। मुलायम के इस बयान के बाद सपा की राजनीति सूबे में गरमा सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक महीने से भी कम वक्त बचा है और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक नए विवादों में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामले में पांच महिलाओं ने ट्रंप पर उत्पीड़न और जबरदस्ती छूने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान दल ने विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे पर रूस की मिलीभगत से क्लिंटन की ईमेल प्रणाली को हैक कर उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने का आरोप लगाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप की तीखी निंदा की है और कहा है कि ट्रंप का वह मिजाज, जानकारी या बुनियादी ईमानदारी नहीं है जो राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी होती है।
राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के महिलाओं के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणियों वाले ऑडियो एवं वीडियोटेप सामने आने के बाद रिपब्लिकन पार्टी ट्रंप का साथ देने के मुद्दे पर बुरी तरह बंटी नजर आ रही है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का शिकारी और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक अनुचित टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे। एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, अगर वे अनुचित बातों के और टेप जारी करेंगे तो हम भी बिल और हिलेरी द्वारा किए गए अनुचित कामों के बारे में बोलते रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की महिलाओं को लेकर भद्दी टिप्पणी सामने आने के बाद भारतीय अमेरिकियों ने उसे निराशाजनक बताते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को समर्थन देने की घोषणा की।
महिला विरोधी अश्लील टिप्पणियों के उजागर होने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के अनेक शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपति पद के पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से किनारा कर लिया है जिससे ट्रंप की चुनावी मुहिम ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। इस सबके बावजूद विवादित अरबपति ट्रंप चुनावी दौड़ से हटने से इनकार कर रहे हैं।