कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के कार्यालय ने सोमवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
गुजरात राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शुक्रवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।
गुजरात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर हमले बोल रही है। साथ ही नाटकीय घटनाक्रम के बाद जीत हासिल किए कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल ने राहुल गांधी की भरपूर तारीफ की है।
गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ था। गृह मंत्रालय का कहना है कि गाड़ियों में कोई दिक्कत नहीं है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने पोस्टर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश करार देते हुए कहा कि पहले भी ऐसी हरकतें होती रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।