भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के विभिन्न पहलुओं पर 20 और 21 मार्च को लाहौर में बातचीत होगी। उरी में आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि पर पाकिस्तान से बातचीत निलंबित करने का फैसला किया था। अब करीब छह महीने बाद स्थायी सिंधु आयोग:पीआईसी: की बैठक होगी।
देश में पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नदियों के बहाव की निगरानी करने और पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी जल क्रांति अभियान योजना के तहत अब 726 जल की कमी वाले गांव की जल ग्राम के तौर पर पहचान की है। प्रत्येक गांव को इंडेक्स वैल्यू प्रदान की जायेगी जो जल की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के आधार पर तैयार होगी।
पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा करने के बाद आगे और सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाने की दिशा में भारत सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भारत अब पाकिस्तान के साथ सिंधु जल पर बातचीत को तैयार हो गया है। मीडिया की माने तो स्थायी सिंधु आयोग की बैठक इस महीने लाहौर में होने वाली है। भारत इस बैठक का हिस्सा हो सकता है।
खगोल विज्ञानियों ने गुरुवार को कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में रेनकोट संबंधी पीएम नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग पर लोकसभा में हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया।
कश्मीर में चल रहा करीब चार दशक के सबसे लंबे शुष्क मौसम का दौर अगले हफ्ते खत्म हो सकता है क्योंकि यहां मौसम विभाग ने घाटी में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है जहां के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान एक बार फिर से गिर गया है।
सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।
चक्रवाती तूफान वरदा के चेन्नई से गुजरने के एक दिन बाद शहर में तबाही का मंजर है, हजारों पेड़ उखड़ चुके हैं, बिलबोर्ड जमीनदोज हो चुके हैं, टेलीफोन और बिजली के तार भी टूट गए हैं जबकि निचले इलाके अभी जलमग्न हैं। शहर में हालात सामान्य हो रहे हैं और विमान सेवा मंगलवार सुबह शुरू कर दी गई।
केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा है कि पीएम नरेंंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर एक तरह से सांपों के बिलों पर हाथ डाल दिया है। उन्होंने मेरठ में कहा कि इस फैसले से सांप बौखला गए हैं।