शुक्रवार को गुड़गांव भोंडसी में स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में बिहार के मधुबनी जिला निवासी वरुणचंद्र ठाकुर के सात वर्षीय बेटे प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने शुक्रवार को एक बार फिर बीफ पर बड़ा बयान देते हुए पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपने देश में ही बीफ खाकर भारत आएं।
6 राज्यों मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने आज विनोद राय से डेढ़ घंटा मुलाकात की। इस मुलाकात में सभी प्रतिनिधियों ने इस सत्र में संयुक्त इकाई के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अपील की।
अदालत ने मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रॉकी यादव, उसके चचेरे भाई टेनी यादव और अंगरक्षक राजेश कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल 3 साल बाद एक बार फिर नेशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की एकेडमी से जुड़ गई हैं। एक बार फिर से साइना ने गोपीचंद के अकैडमी में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है।