Advertisement

Search Result : "saharanpur violence"

सहारनपुर में धारा 144 लागू, अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट और मैसेजिंग सर्विस पर रोक

सहारनपुर में धारा 144 लागू, अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट और मैसेजिंग सर्विस पर रोक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंसक घटनाओं के मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। मोबाइल इंटरनेट, मैसेजिंग और सोशल मीडिया पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
मायावती के दौरे के बाद फिर सुलगा सहारनपुर, प्रदेश में जातीय प्रदर्शनों पर रोक

मायावती के दौरे के बाद फिर सुलगा सहारनपुर, प्रदेश में जातीय प्रदर्शनों पर रोक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को एक बार फिर से जमकर हिंसा हुई। मायावती की सभा से लौट रहे लोगों को दंगाइयों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में जातीय संगठनों के प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।
रामगोपाल का बीजेपी पर निशाना, कहा- समाज को बांटने की राजनीति करती रही है भाजपा

रामगोपाल का बीजेपी पर निशाना, कहा- समाज को बांटने की राजनीति करती रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने सहारनपुर में एक फिर हिंसा भड़कने पर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। रामगोपाल ने कहा कि सहारनपुर हिंसा भाजपा की राजनीति का दुष्परिणाम है।
सुलगता सहारनपुर: 24 घंटे में 3 हिंसक घटनाएं, डीएम-एसएसपी निलंबित

सुलगता सहारनपुर: 24 घंटे में 3 हिंसक घटनाएं, डीएम-एसएसपी निलंबित

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंसक घटनाओं पर काबू पाने में नाकाम जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है। अब प्रमोद पांडे सहारनपुर के नए डीएम होंगे। बबलू कुमार को एसएसपी का दायित्व दिया गया है।
सड़क मार्ग से मायावती का सहारनपुर दौरा,  जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सड़क मार्ग से मायावती का सहारनपुर दौरा, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा की अध्यक्ष मायावती आज सहारनपुर के दौरे पर हैं। वे शब्बीरपुर में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय के बाद मायावती इस तरह सड़क मार्ग से दौरा करते हुए जनता से मिल-जुल रही हैं।
सहारनपुर हिंसा की प्रतिक्रिया: 180 दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया

सहारनपुर हिंसा की प्रतिक्रिया: 180 दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया

सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद 180 दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया है। दलितों की भीम आर्मी पर हिंसा और दंगे फैलाने का आरोप लगा है। दलितों ने इसी से खफा होकर इस तरह का कदम उठाया है। ये दलित तीन गांवों रूपड़ी, ईगरी व कपूरपुर के हैं। इन्‍होंने हिंदू धर्म त्‍यागने के दौरान बकायदा देवी-देवताओं की मूर्तियां पानी में प्रवाहित कर दी। दलितों ने पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक तनाव, कई घरों में आगजनी और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक तनाव, कई घरों में आगजनी और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के संभल में कल रात कई घरों में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुई है। क्षेत्र का वातावरण तनावग्रस्त होने के नाम से गांव से पलायन की भी खबर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों की सुरक्षा का उठाया बीड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों की सुरक्षा का उठाया बीड़ा

यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए उनके लिए सहयोग बढ़ाने और जागरुकता फैलाने का आह्वान किया है। पीसी ने इस सप्ताह जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों से मिली और उनकी खौफनाक दास्तां सुनी।
सुलगता सहारनपुर: जुलूूूस बने हिंसा का बारूद, आग के ढेर पर पश्चिमी यूपी

सुलगता सहारनपुर: जुलूूूस बने हिंसा का बारूद, आग के ढेर पर पश्चिमी यूपी

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का खत्म करने के दावे के साथ आई योगी आदित्यनाथ की सरकार के सामने हिंसक घटनाएं नई चुनौती पेश कर रही है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिस तरह शोभा यात्रा के नाम पर निकलेे जुलूस उपद्रव का कारण बने रहे हैं, उसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला अब जुलूस, बवाल और दंगो के नाम से चर्चा में है। दूधली के बाद बड़गांव के सब्बीरपुर में जुलूस के नाम पर बवाल हुआ। इस तरह शोभायत्रा के नाम पर हो रही हिंसा और उपद्रव कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement