Advertisement

Search Result : "security threat"

भारत में 1.2 अरब लोगों पर है जीका का खतरा

भारत में 1.2 अरब लोगों पर है जीका का खतरा

वैज्ञानिकोंं ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अकेले भारत में 1.2 अरब की आबादी ज़ीका के खतरे वाले इलाके में रह रही है। उन्होंने कहा है कि ज़ीका अफ्रीका, एशिया और प्रशांत के क्षेत्राें में नए सिरे से अपने पैर जमा सकता है, जहां दुनिया की एक तिहाई से ज्यादा आबादी यानी कम से कम 2.6 अरब लोग रहते हैं।
गली-गली की सफाई मेरी ड्यूटी नहीं, सहयोग नहीं मिला तो पद छोड़ दूंगी : किरण बेदी

गली-गली की सफाई मेरी ड्यूटी नहीं, सहयोग नहीं मिला तो पद छोड़ दूंगी : किरण बेदी

पुडुचेरी में स्वच्छ मिशन में सहयोग न मिलने पर उप-राज्यपाल किरण बेदी ने पद छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैं बतौर उप-राज्‍यपाल यहां पर एक मिशन के तहत आई हूं न की जॉब करने। पुडुचेरी को साफ करने के मिशन में मेरा साथ नहीं दिया गया, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगी।
जीएसटी बिल के पारित होने के लिये जीएसटीएन को सुरक्षा मंजूरी महत्वपूर्ण : स्वामी

जीएसटी बिल के पारित होने के लिये जीएसटीएन को सुरक्षा मंजूरी महत्वपूर्ण : स्वामी

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जीएसटी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी नेटवर्क का ढांचा तैयार करने के लिये गठित कंपनी को देश विरोधी बताते हुए मंगलवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को संसद तभी पारित कर सकती है जब कि जीएसटीएन को सुरक्षा संबंधी स्वीकृति मिल चुकी हो।
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में दाउद के छह पतों की पुष्टि की

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में दाउद के छह पतों की पुष्टि की

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के उन नौ पतों में से छह की स्पष्ट तौर पर पुष्टि कर दी जो भारत ने मुहैया कराए हैं। नौ पतों में से तीन पते गलत पाए गए हैं जिनको सूची से हटा दिया गया है।
कश्मीर: पुलवामा में हुए संघर्ष में एक की मौत, घाटी में कर्फ्यू जारी

कश्मीर: पुलवामा में हुए संघर्ष में एक की मौत, घाटी में कर्फ्यू जारी

कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रिव में तलाशी अभियान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षा बलों के बीच संघर्षों में एक लेक्चरर की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। कश्मीर घाटी में पिछले 41 दिन से कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है।
मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

मोदी सरकार के एक मंत्री की पत्नी से ब्लैकमेलिंग, मांगे दो करोड़ रुपये, केस दर्ज

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक राज्यमंत्री की पत्नी से कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैकमेल करने वाले ने मंत्री की पत्नी से दो करोड़ रुपये की मांग की है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में एक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है।
ईमानदारी का मिला ईनाम, एयर इंडिया ने सुरक्षाकर्मी को दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

ईमानदारी का मिला ईनाम, एयर इंडिया ने सुरक्षाकर्मी को दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

कहते हैं ईमानदारी कभी बेकार नही जाती है। ऐसा ही कुछ एयर इंडिया के सुरक्षाकर्मी सुभाष चंद्र के साथ हुआ। पूरी लगन, निष्ठा और अतुलनीय ईमानदारी के साथ सालों से सुरक्षाकर्मी के पद पर नौकरी कर रहे सुभाष को एयर इंडिया ने सम्मानित करते हुए बिना बारी के पदोन्नति दिया है।
मोदी पर बयान के बाद तोगड़िया को हैदराबाद जाने से रोका गया

मोदी पर बयान के बाद तोगड़िया को हैदराबाद जाने से रोका गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू विरोधी बताने के महज एक दिन बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया को खुफिया एजेसियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए हैदराबाद जाने से रोक दिया। फिलहाल इसपर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही सार्नजनिक तौर पर बोलेंगे।
पीएम मोदी की जान को खतरा, 15 अगस्‍त को बुलेटप्रूफ कवर से करें संबोधित

पीएम मोदी की जान को खतरा, 15 अगस्‍त को बुलेटप्रूफ कवर से करें संबोधित

खुफिया एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आगाह किया है। एजेंसियों ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे अधि‍क खतरा है। विशेष सुरक्षा दस्ते ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। ऐसे में सभी सुरक्षा एजेंसियों को सावधान रहने के साथ विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
घुसपैठ : कश्‍मीर में चार अातंकी को मार गिराया, 1‍ जिंदा पकड़ाया

घुसपैठ : कश्‍मीर में चार अातंकी को मार गिराया, 1‍ जिंदा पकड़ाया

जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की। नियंत्रण रेखा के निकट मुठभेड़ में जवानों ने जहां चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली।
Advertisement
Advertisement
Advertisement