इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.1 फीसदी रही थी। अर्थशास्त्री जीडीपी ग्रोथ में गिरावट की मुख्य वजह नोटबंदी को मान रहे हैं।
इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से हारने वाला ऑस्ट्रेलिया चौथा देश बन गया।
वित्त मंत्री ने कहा कि अभी तक 14,894 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी के रूप में जुटाए गए हैं। 2,722 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी तथा 47,469 करोड़ रुपये आईजीएसटी के रूप में जुटाए गए हैं।
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उपभोक्ताओं को पहले ही बता दिया था कि अगर हड़ताल होती है तो शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के तत्वाधान में विभिन्न यूनियनों ने किया है।
फास्टटैग वाहनों के लिए टोल पर विशेष लेन की शुरूआत 1 सितंबर, 2017 से की जायेगी। फास्टटैग को बैंकों की वेबसाइट, एनएचएआई वेबसाइट और आईएचएमसीएल की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शमी और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने भी 1 विकेट झटका। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास अभी भी 352 रन की बढ़त है।
26 वर्षीय पंजाब के एथलीट देविंदर ने कंधे में चोट के बावजूद चैम्पियनशिप में गुरुवार को ग्रुप-बी के क्वालीफिकेशन राउंड के तीसरे और आखिरी थ्रो में कंग ने 84.22 मीटर दूर भाला फेंका।