इस बुरे दौर में जब दो समुदाय के बीच विश्वास कम होते हुए खत्म होता जा रहा है, उडुपी के कृष्ण मंदिर ने अनोखी मिसाल पेश की है। कल ईद के मौके पर कई मुस्लिम भाइयों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर समुदाय पर हो रहे हमलों का मौन विरोध किया था। इससे अलग प्राचीन काल के कृष्ण मंदिर में इतिहास में पहली बार रोजेदारों ने न सिर्फ नमाज पढ़ी बल्कि रोजा भी तोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अहमदाबाद में बाबा रामदेव के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग किया। इस दौरान लोगों ने रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही अमित शाह का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग यह नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा के मोर और मोरनी वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। जज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में तर्क देते हुए कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहा है।
एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश भर में बीफ बैन की मांग कर रही है तो वहीं भाजपा के एक नेता का बड़ा बयान आया है। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं होगा। और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी। जिससे विभिन्न प्रकार के मांसों की कीमतें घटेंगी।