अभिनव श्रीवास्तव ने आधार ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नाम की एक ऐप डेवलप की थी जिसके ज़रिए वो डेटा हैक किया करता था। अभिनव स्टार्टअप कंपनी क्वार्थ टेक्नोलाजी का को-फाउंडर भी, जिसे 2016 में ओला ने अधिग्रहण किया था।
4G VoLTE नेटवर्क पर चलने वाला जियो इकलौता ऑपरेटर है जबकि, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे इसके प्रतिद्धंदी अभ्ाी वोल्ट पर ट्रायल रनिंग ही कर रहे हैं और अभी तक कमर्शल लॉन्च नहीं किया गया है।
अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सेंसर बोर्ड को सुर्खियों में रखने वाले फिल्म निर्माता प्रकाश झा की एक और फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट थमा दिया है। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने प्रकाश झा की फिल्मम 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को भारत में बैन करने का फैसला किया था।
मोबाइल डाटा में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए होम ब्रॉडबैंड स्कीम लांच करने की तैयारी में है। इसके तहत 500 रुपये में 100 जीबी डेटा के साथ कंपनी धमाका करने जा रही है।
ऑनलाइन फूड डिलिवर्स कंपनी जोमेटो पर साइबर अटैक हुआ है। ब्लॉग में कंपनी ने 1.7 करोड़ यूजर्स के डाटा के चोरी होने की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी कहा कि पेमेंट से संबंधित कोई डाटा चोरी नहीं हुआ है।
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 या 'बाहुबली द कन्क्लूजन' फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद अब फिल्म पर आधारित गेम भी जबरदस्त धूम मचा रहा है। भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए जाने वाला गेम बन गया है।