उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक स्कूली छात्रा के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
अपने उग्र विचारों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। अभिजीत सोमवार को ही वापस ट्विटर पर आए थे, कि ट्विटर ने एक बार फिर से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
अरुंधति रॉय को लेकर ट्विटर पर छिड़ी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब भाजपा नेता शायना एनसी भी इस विवाद में कूद गई हैं। एनसी ने ट्वीट कर कहा है कि परेश रावल को पत्थरबाजी के मामले में एक महिला को नहीं घसीटना चाहिए।
केन्द्र में अपने तीन साल पूरे करने जा रही भाजपा जहां जश्न की तैयारी में है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ ट्विटर वार छेड़ दिया है। आज सुबह से ही ट्विटर पर आप ने भाजपा को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की है।
भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इवान विलियम्स ने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने में ट्विटर की भूमिका को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। गौरतलब है कि मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ट्विटर ने उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कनाडा के पश्चिमी तट पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब देखते ही देखते एक सी लॉयन लड़की को अपने जबडों में दबाकर पानी में खींच ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
चमोली जिले के जोशीमठ में हाथी पर्वत पर भूस्खलन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में सैकड़ों जाने जा सकती, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दुर्घटना टल गई। एसपी चमोली तृप्ती भट्ट की देखरेख में यहां बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।