Advertisement

Search Result : " आपातकाल"

फिर आतंकी हमले का शिकार हुआ फ्रांस, इस बार 84 मरे

फिर आतंकी हमले का शिकार हुआ फ्रांस, इस बार 84 मरे

फ्रांस एक बार फिर आतंकी हमले का शिकार हो गया है। इस बार यह हमला फ्रांस के नेशनल डे वाले दिन हुआ है। देश के शहर नीस में नेशनल डे का जश्न मना रहे लोगों पर एक आतंकी ने ट्रक चढ़ा दिया और उन्हें कुचल-कुचल कर मारना शुरू कर दिया जिसमें 84 लोगों के मारे जाने की खबर है।
मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

आपातकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी शासनकाल में देश में अघोषित आपातकाल है। पार्टी प्रवक्ता टाॅम वडक्कन ने अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में केंद्र की भूमिका को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के दमन के उदाहरण हैं।
सोनिया गांधी हिंदू आतंकवाद पर चाहती थीं आपातकाल लगवाना

सोनिया गांधी हिंदू आतंकवाद पर चाहती थीं आपातकाल लगवाना

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है। स्वामी ने दावा किया कि सोनिया 2011-12 के दौरान हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा कर देश में आपातकाल घोषित करना चाहती थीं।
महिलाओं से  दुर्व्यवहार पर आप एमएलए गिरफ्तार, केजरीवाल बोले, दिल्‍ली में आपातकाल

महिलाओं से दुर्व्यवहार पर आप एमएलए गिरफ्तार, केजरीवाल बोले, दिल्‍ली में आपातकाल

दिल्ली में संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया को आज दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के एक समूह से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहनिया को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते समय पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।
जब जार्ज फर्नांडिस बन गए खुशवंत सिंह

जब जार्ज फर्नांडिस बन गए खुशवंत सिंह

आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण करना पड़ा था जबकि गिरफ्तारी के बाद वह तिहाड़ जेल में कैदियों को गीता के श्लोक सुनाते थे। फर्नांडिस के साथ जेल में रहे 76 साल के विजय नारायण ने पुरानी यादें ताजा करते हुए पीटीआई-भाषा को बताया, पुलिस हमें ढूंढ रही थी। हम न सिर्फ छिप रहे थे, बल्कि अपना काम भी कर रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज ने पगड़ी और दाढ़ी के साथ एक सिख का भेष धारण किया था। उन्होंने बाल बढ़ा लिए थे। वह मशहूर लेखक के नाम पर खुद को खुशवंत सिंह कहा करते थे।
उत्तराखंड विवाद में भाजपा ने खुद की नाक कटा ली: शिवसेना

उत्तराखंड विवाद में भाजपा ने खुद की नाक कटा ली: शिवसेना

उत्तराखंड मामले पर शिवसेना ने गुरूवार को भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा को जनादेश संदेहजनक और गैरजरूरी कार्रवाइयां करने के लिए नहीं मिला है। साथ ही शिवसेना ने सवाल उठाया कि क्या भविष्य में देश में आपातकाल जैसी स्थिति उभर सकती है।
‘राजनीति में सोनिया नहीं मेनका की मदद चाहती थीं इंदिरा’

‘राजनीति में सोनिया नहीं मेनका की मदद चाहती थीं इंदिरा’

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने पुत्र संजय गांधी के निधन के बाद चाहती थीं कि उनकी छोटी बहू राजनीति में उनकी मदद करे लेकिन मेनका ऐसे लोगों के साथ थीं जो राजीव के विरोधी थे। हालांकि दिवंगत प्रधानमंत्री का सोनिया के प्रति अनुराग अधिक था लेकिन संजय की मौत के बाद उनका झुकाव मेनका की ओर भी हो गया था।
अब नजमा ने कहा, दो बच्चों की नीति सही

अब नजमा ने कहा, दो बच्चों की नीति सही

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के देश की जनसंख्या नीति में बदलाव कर सभी धर्म के लोगों के लिए दो बच्चों की नीति अपनाए जाने संबंधी हालिया बयान के बाद आज एक और केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भी देश में एक परिवार, दो बच्चों की नीति की वकालत की है।
लोकतंत्र में बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते: कमल हासन

लोकतंत्र में बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते: कमल हासन

सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये जर्मनी में हिटलर के सत्ता में आने और भारत में आपातकाल के ऐतिहासिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा कि हम बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते। साथ ही हासन ने लोकतंत्र में बोलने की आजादी के संरक्षण के लिए सतत निगरानी को जरूरी बताया।
इंदिरा जैसा हो सकता है मोदी सरकार का हाल: यशवंत सिन्‍हा

इंदिरा जैसा हो सकता है मोदी सरकार का हाल: यशवंत सिन्‍हा

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में कोई संवाद नहीं हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार का हाल इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की उस सरकार की तरह हो सकता है जिसे आपातकाल के बाद मुंह की खानी पड़ी थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement