उत्तर प्रदेश के भदोही में भाजपा और बसपा समर्थकों के बीच मंगलवार देर रात मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी समेत तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
देश के सबसे अमीर मंदिर यानी कि तिरुपति बालाजी मंदिर श्राइन बोर्ड इन दिनों काफी परेशान है। मंदिर प्रबंधन असमंजस में हैं। दरअसल पिछले दो महीने के अंदर इस मंदिर में जो करोड़ों का दान हुआ है, वो सभी दान 500-1000 के पुराने नोटों में हुआ है। यहां की दान पेटियों में पुराने नोट मंदिर मैनजमेंट के लिए दिक्कत खड़ी कर रहे हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा समाजवादी नेता डिंपल यादव ने चुनाव आयोग द्वारा यूपी सरकार की समाजवादी ऐंबुलेंस सेवा के 'समाजवादी' शब्द को ढंकने के दिए निर्देश पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2000 के नोट में कमल क्या कर रहा है?
सरकार ने आज स्पष्ट किया कि एक हजार रुपये का नोट लाने की उसकी कोई योजना नहीं है। इस समय उसका ध्यान निम्न मूल्यवर्ग के नोटों का उत्पादन बढ़ाने पर है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि एटीएम में नकदी की कमी की शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह जरूरत से ज्यादा ध्यान नहीं निकालें।
बाबा रामदेव ने दोबारा जोर देकर कहा है कि 2000 का नोट देश के लिए घातक है, नुकसानदायक है क्योंकि आर्थिक और राजनीतिक अपराध में ऐसी ही बड़ी करेंसी उपयोग में आती है। वो नर्मदा सेवा यात्रा में हिस्सा लेने भोपाल आए थे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचना के अधिकार :आरटीआई: के तहत दायर अर्जी के जवाब में कहा है कि उसके पास इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि गत आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक देश के कुल कितने बैंक खातों में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम 500 और 1000 रुपये के बंद नोटों के रूप में जमा हुई।
केंद्रीय कैबिनेट ने समझा जाता है कि एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें चुनाव से जुड़े कानूनों में संशोधन कर अनिवासी भारतीयों को इलेक्ट्रानिक तरीके से मतदान करने की सुविधा का प्रस्ताव था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारतीय प्रबंधन संस्थान :आईआईएम: विधेयक 2017 को मंजूरी दे दी गई जिसके तहत आईआईएम अपने छात्रों को डिग्री प्रदान कर सकेंगे। इन्हें राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बीते 8 दिसंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा की थी तो साथ में यह भी दावा किया था कि इससे देश में जमा काले धन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।