Advertisement

Search Result : " डांस बार"

गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

पाकिस्‍तान पर केंद्र सरकार के सर्जिकल अटैक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भला कैसे चुप रहने वाले, हर भारतीय की तरह उन्‍होंने ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ढ़ाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है।
विक्टोरिया के स्थानीय चुनावों में इस बार रिकाॅर्ड संख्या में उतरे भारतवंशी

विक्टोरिया के स्थानीय चुनावों में इस बार रिकाॅर्ड संख्या में उतरे भारतवंशी

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अगले महीने होने वाले स्थानीय परिषदों के चुनावों में भारतीय मूल के प्रत्याशी रिकार्ड संख्या में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विक्टोरिया में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं।
आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

आतंक पर तनाव : ट्रेड फेयर में इस बार नहीं लगेगा पाकिस्तानी स्टॉल?

जम्‍मू कश्‍मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के फलस्‍वरुप दिल्ली में आगामी नवंबर में होने वाले इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर में पाकिस्तान के भाग लेने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बाद यह पाक के भाग लेेने का मसला काफी 'संवेदनशील' हो गया है। इस बारे में किसी अहम फैसले का इंतजार किया जाएगा।
इस बार अच्छी पैदावार, जमाखोर अपनी दाल निकालें वरना घाटे में रहेंगे: पासवान

इस बार अच्छी पैदावार, जमाखोर अपनी दाल निकालें वरना घाटे में रहेंगे: पासवान

देश में अरहर दाल की इस बार भरपूर पैदावार होने का दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि जो जमाखोर अरहर की दाल इस लालच में जमा किए हुए हैं कि एक बार फिर अरहर के दाम बढ़ेंगे तो वह इस मुगालते में न रहें और अपनी दाल बाजार में निकाल दें, क्योंकि फसल अच्छी होने के कारण इस बार उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।
लो खाना बनाना भी हुआ महंगा, जुलाई से तीसरी बार बढ़ी रसोई गैस कीमतें

लो खाना बनाना भी हुआ महंगा, जुलाई से तीसरी बार बढ़ी रसोई गैस कीमतें

सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम आज दो रुपये बढ़ा दिया गया। जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में यह तीसरी वृद्धि हैं। वहीं विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में 3.8 प्रतिशत कमी की गई है।
भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने 63 साल में पहली बार वेस्‍टइंडीज में दो टेस्‍ट जीतेे

भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया। उसे 87 ओवर में जीत के लिये 346 रन का लक्ष्य मिला था। दिलचस्प बात है कि पिछले 6 दशकों में यह पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई द्वीप में एक से ज्यादा टेस्ट मैच अपने नाम किया हो। भारत को इससे पहले पिछली तीन सीरीज में जीत 1971, 2006 और 2011 में 1-0 के अंतर से मिली थी।
शाम की पाली में कानून की पढ़ाई कराने वाले काॅलेज बंद करे डीयू: बार काउंसिल

शाम की पाली में कानून की पढ़ाई कराने वाले काॅलेज बंद करे डीयू: बार काउंसिल

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शाम की पालियों में कानून की पढ़ाई कराने वाले कॉलेज बंद करने को कहा है।
पाकिस्तान के अस्पताल में भीषण विस्फोट, 40 की मौत 50 घायल

पाकिस्तान के अस्पताल में भीषण विस्फोट, 40 की मौत 50 घायल

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक अस्पताल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई।
दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने पहली बार उड़ान भरी

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने पहली बार उड़ान भरी

थोड़े से हेलिकॉप्टर, थोड़े से प्लेन और थोड़े से एयरशिप को मिलाकर बनाए गए एयरलैंडर ने बेडफोर्डशायर (कार्डिंगटन) से पहली बार उड़ान भरी। इस एयरलैंडर की मूल कल्पना अमेरिका की थी। अमेरिका इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में अपने सैनिकों तक साजो सामान पहुंचाने के लिए अतिरिक्त जहाज के रूप में करना चाहता था, लेकिन 2012 में रक्षा बजट कम होने के चलते यह प्रोजेक्ट रोक दिया गया।
हमारी रणनीति केवल एक बार बल्लेबाजी करने की थी : रहाणे

हमारी रणनीति केवल एक बार बल्लेबाजी करने की थी : रहाणे

भारत के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा कि टीम की रणनीति वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी केवल एक पारी में बल्लेबाजी करने की थी, जिसमें वह काफी हद तक सफल रही है। भारत ने वेस्टइंडीज के 196 रन के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन बनाकर समाप्त घोषित की और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 304 रन की बढ़त हासिल कर ली।
Advertisement
Advertisement
Advertisement