Advertisement

Search Result : " मध्य प्रदेश"

हरियाणा में कांशीराम की टूट रही मूर्ति, यूपी में श्‍ााह दलितों संग खा रहेे रोटी

हरियाणा में कांशीराम की टूट रही मूर्ति, यूपी में श्‍ााह दलितों संग खा रहेे रोटी

बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा शासित हरियाणा में कांशीराम की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना की निन्दा करते हुए मंगलवार को मांग की कि हरियाणा सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। मायावती ने कहा, एक तरफ मानवतावादी आंदोलन को गति प्रदान करने वाले कांशीराम जी की प्रतिमा को तोड़ने का घिनौना काम किया जाता है तो दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक ओबीसी समाज के व्यक्ति के घर दलितों के साथ खाना खाने का वैसा ही नाटक करते हैं, जैसा कांग्रेस पार्टी के युवराज :राहुल गांधी: खासकर बसपा शासन के दौरान उत्‍तर प्रदेश में किया करते थे।
ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने लिए भाजपा ने शुक्ला को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने लिए भाजपा ने शुक्ला को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की ईकाई के उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल को पार्टी की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। शुक्ला गोरखपुर शहर से चार बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी ने विधान परिषद के दो उम्मीदवार भी घोषित किए हैं।
मेडिकल जांच के लिए अस्पतालों का चक्कर लगाती रही मूक-बधिर बलात्कार पीड़िता

मेडिकल जांच के लिए अस्पतालों का चक्कर लगाती रही मूक-बधिर बलात्कार पीड़िता

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कुछ दिनों पहले कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई एक मूक-बधिर महिला का पिछले छह दिनों में डाक्टरी परीक्षण केवल इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी।
हालात पर मंथन करेगी कांग्रेस, हो सकता है चिंतन शिविर आयोजित

हालात पर मंथन करेगी कांग्रेस, हो सकता है चिंतन शिविर आयोजित

चार राज्यों में चुनावी हार का सामना करने वाली कांग्रेस अगले महीने चिंतन शिविर का आयोजन कर सकती है। शिविर का आयोजन या तो पार्टी के शासन वाले हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड में होगा।
उत्तर प्रदेश चुनाव में राम से बड़ा हो गया विकास मुद्दा

उत्तर प्रदेश चुनाव में राम से बड़ा हो गया विकास मुद्दा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर लड़ेगी क्योंकि राम मंदिर निर्माण राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक मुद्दा है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस में

उत्तर प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस में

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे या न करे इसको लेकर पार्टी असमंजस में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि प्रदेश में पार्टी कोई चेहरा देगी या नहीं।
अब स्मृति ने जोड़ा यूपी से नाता, कहा मुरादाबाद की हूं

अब स्मृति ने जोड़ा यूपी से नाता, कहा मुरादाबाद की हूं

जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर की रैली में खुद को यूपी वाला बताया उसी दिन उनकी कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में खुद को यूपी की बता दिया। क्या यह महज संयोग है या इसमें भविष्य की राजनीति के कुछ संदर्भ तलाशे जा सकते हैं।
सहारनपुर रैली में दूसरे राज्यों से जुटाई गई भीड़- मायावती

सहारनपुर रैली में दूसरे राज्यों से जुटाई गई भीड़- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जो रैली आयोजित की थी उसमें दूसरे राज्यों से भीड़ जुटाई गई थी।
अम्‍मा की जीत और नेहरु की तरफदारी, मप्र के दो कलेक्‍टरों से भाजपा नाराज

अम्‍मा की जीत और नेहरु की तरफदारी, मप्र के दो कलेक्‍टरों से भाजपा नाराज

भााजपा शासित मध्‍य प्रदेश के दो कलेक्‍टर फेसबुक और ट्विटर पर राजनैतिक टिप्‍पणी करके फंस गए हैं। उनके आला अफसरों ने कहा है कि अगर ये दोनों अफसर नियमों के तहत दोषी पाए गए तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।
सपा के बागी विधायक थामेंगे भाजपा का दामन

सपा के बागी विधायक थामेंगे भाजपा का दामन

समाजवादी पार्टी से निष्कासित सीतापुर के विधायक रामपाल यादव भाजपा का दामन थामने का मन बना रहे हैं। रामपाल के करीबी लोगों का कहना है कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन्हें प्रताड़ित किया है उससे आहत विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement