पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब एकदिवसीय क्रिकेट में भी गुलाबी गेंद का उपयोग शुरू कर देना चाहिए क्योंकि सफेद गेंद से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।
पंजाब में चुनावी माहौल के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में होने वाले निरंकारी संत समागम में जाना मंहगा पड़ सकता है। पंजाब में चुनावी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। मुक्तसर में होने वाले माघी मेले में आम आदमी पार्टी भी चुनाव का बिगुल फूंक रही है। गौरतलब है कि इस मेले में हर राजनीतिक दल अपना-अपना पंडाल लगा शक्ति प्रदर्शन करता है। एक ओर केजरीवाल दिल्ली में सिख दंगा पीड़ितों को चैक बांट रहे हैं दूसरी ओर सिखों के धुर विरोधी निरंकारी समागम में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।
भारत की कंपनी हाइक मैसेंजर ने फेसबुक पर उसके विज्ञापनों के एक विकल्प को बंद करने का आरोप लगाया जिसके जरिये लोग इस चैटिंग एप्लिकेशन वेबसाइट पर जा सकते हैं। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल के पुत्र केविन मित्तल की कंपनी हाइक, फेसबुक के स्वामित्व वाले एप्लिकेशन व्हाट्सऐप से प्रतिस्पर्धा कर रही है। हाइक का स्वामित्व भारती और जापान के साफ्टबैंक के संयुक्त उद्यम के पास है।
स्त्री अस्मिता को लेकर भारत में शुरू हुए स्त्रीवादी आंदोलनों और महिला अधिकारों की बहसों की शुरुआत के बाद से स्त्रीवादी कविता में उसके सरोकारों की भी बात होने लगी। हालांकि, उसके पहले भी स्त्रीवादी कविताएं लिखी जाती थीं, लेकिन तब उसमें स्त्री अधिकारों और सरोकारों की बातें कम होती थीं, स्त्री सौंदर्य और स्त्री प्रेम की बातें ज्यादा होती थीं।
कप्तान सुनील छेत्री के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत भारत ने आज पिछले चैंपियन अफगानिस्तान को 2-1 से हराकर सातवीं बार दक्षिण एशियाई फुटबाल फेडरेशन (सैफ) कप जीता। इस तरह भारत ने अफगानिस्तान से पिछली बार फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है।
समाजवादी पार्टी ने बागियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपने एक विधायक को सस्पेंड कर दिया है जबकि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी सांसद धर्मेन्द्र की बहन को टिकट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछले 18 सालों से चले आ रहे सैफई महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहली बार नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं महोत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट मैच के उद्घाटन समारोह में भी नहीं पहुंचकर अखिलेश ने अपनी नाराजगी का इजहार कर दिया।
यूरोप जहां प्रवासियों के मुद्दे से जूझ रहा है वहीं ब्रिटेन के विज्ञान एवं विश्वविद्यालय मंत्री जो जॉन्सन ने ब्रिटेन में अध्ययन और कार्य करने के लिए भारतीयों का स्वागत किया है। शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए वर्ष 2016 को ब्रिटेन-भारत वर्ष घोषित करने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर आए ब्रिटिश मंत्री जॉन्सन ने पल्लव बाग्ला को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाना ब्रेन गेन (प्रतिभा विकास) है न कि ब्रेन ड्रेन (प्रतिभा पलायन)।
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को दिल्ली उच्च न्यायालय में झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा भेजे गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया है और कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से भी इनकार कर दिया है। दोनों बड़े नेताओं को कल 8 दिसंबर को निचली अदालत में पेश होना है। इस फैसले के आते ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने की अजिंक्य रहाणे की उपलब्धी के बाद भारत के 481 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 72 ओवर खेलकर दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए।