अब तक जो लोग अर्जुन कपूर को गंभीरता से नहीं ले रहे थे अचानक उन लोगों की दिलचस्पी अर्जुन कपूर में हो गई है। अब फिल्मी दुनिया उन्हें छुपा रुस्तम मान रही है।
लंबा वक्त बीत गया है जब रंगकर्मी और गुजराती फिल्मों का जाना-पहचाना नाम स्वरूप संपत परदे पर आई थीं। यह जो है धारावाहिक की संपत लंबे अर्से बाद हिंदी फिल्मी परदे पर नजर आएंगी।
अगर आपको लगता है कि मां कसम जैसे संवाद सिर्फ गरम धरम को ही कहने का अधिकार है तो आप गलत हैं। एकता कपूर ने भी टीवी की कसम खाई है कि वह टीवी को 11 बजे से पहले बंद नहीं होने देंगी।
सोशल मीडिया, अखबारों और पत्रिकाओं में नीरजा के बहादुरी के किस्से आ जाने से यह बात फिर दोहराना जरूरी नहीं है कि उस दिन पैन एम की फ्लाइट में क्या हुआ था। जरूरी है कि इस फिल्म ने नीरजा के साथ न्याय किया है या नहीं।
हीरोपंती वाले टाइगर को पहचान बनाना बाकी है, लेकिन एबीसीडी गर्ल श्रद्धा कपूर को दर्शक पहचानने लगे हैं। अपने बचपन के दोस्त टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा की नई फिल्म आने वाली है और वह टाइगर की तारीफ में जुटी हुई हैं।
इसी शुक्रवार नीरजा भनोत पर नीरजा नाम से ही फिल्म प्रदर्शित होने वाली है। इसी सिलसिले में फिल्म की नायिका सोनम कपूर ने नीरजा के भाई अनीश भनोत द्वारा लिखित पुस्तक, द नीरजा आई न्यू पुस्तक का विमोचन किया।