Advertisement

Search Result : " ddca president"

देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

मोदी सरकार पर तीखे हमले जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, जब आपके विचार सरकार से टकराएंगे तो आपके माइक बंद हो जाएंगे। वह देश को संघ और मोदी से बचाने आए हैं। राहुल ने संघ पर शैक्षिक संस्‍थाओं पर कब्‍जा जमाने का भी आरोप लगाया है।
याकूब की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट में आधी रात को सुनवाई

याकूब की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट में आधी रात को सुनवाई

याकूब की फांसी पर संशय बरकरार। राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को दया याचिका खारिज करने के बाद कई वकील गुरूवार सुबह याकूब को होने वाली फांसी पर रोक लगाने के लिए देर रात मुख्य न्यायाधीश के घर पहुंचे। आधी रात को सुप्रीम कोर्ट फिर से खोला गया। मामले की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश ने तीन जजों की बेंच गठित की है।
मेरे लिए तो आदर्श पुरुष रहे हैं डा. कलाम

मेरे लिए तो आदर्श पुरुष रहे हैं डा. कलाम

डा. एपीजे अब्दुल कलाम जिस दिन राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे थे उस समय मेरी डयूटी राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में थी। दिल्ली पुलिस की नौकरी करते हुए मैं बहुत से लोगों की सुरक्षा में रहा लेकिन उस दिन पता नहीं क्यों‍ मुझे लग रहा था कि आज जो आदर्श पुरूष देश के पहले नागरिक रूप में शपथ ले रहे हैं वह लोगों से बिल्कुल अलग हटकर हैं। मेरी अंर्तआत्मा से आवाज आई और कुछ शब्द‍ कविता के रूप मैंने महामहिम डा. एपीजे अब्दु‍ल कलाम के बारे में लिखा।
भुट्टो हत्याकांड में बरी हो सकते हैं मुशर्रफ

भुट्टो हत्याकांड में बरी हो सकते हैं मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को सबूतों की कमी के चलते बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में बरी किया जा सकता है। मुशर्रफ के वकील ने मंगलवार को बताया कि मामले के प्रमुख गवाह उन्हें आरोपित करने वाले अपने बयानों से पलट गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भुट्टो की 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। वह एक चुनावी रैली को संबोधित करके एक पार्क से बाहर निकल रहीं थीं।
मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस गाल ने सोमवार दावा किया कि हाकी इंडिया अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के साथ कथित तौर पर खुलेआम बहस होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
कवर स्‍टोरी: ललितगेट में जेटली की जिम्‍मेदारी

कवर स्‍टोरी: ललितगेट में जेटली की जिम्‍मेदारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक दिवसीय मैचों से बैटिंग पावरप्ले भले ही हटा दिया हो, ललित मोदी कांड के बाद लगातार रहस्योद‍्घाटनों से लगता है कि भारतीय क्रिकेट में पावर प्ले और मनी प्ले यानी राजनीति और धन के गठजोड़ का वर्चस्व अपूर्व है। इसमें अपनी करतूतों के कारण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जनमत में धुनाई के बाद अब वित्त मंत्री की बारी है।
अरुण जेटली का कीर्ति आजाद को चिट्ठी प्रलोभन

अरुण जेटली का कीर्ति आजाद को चिट्ठी प्रलोभन

क्या दिल्‍ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष अरुण जेटली डीडीसीए के कथित घपलों और अनियमितताओं को लगातार उजागर रहे भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को प्रलोभन देकर अपने पाले में करना चाहते थे? करीब पांच साल पहले के एक पत्र पर नजर डालें तो पहली नजर में ऐसा ही लगता है। यह चिट्ठी अभी सामने आई है।
कीर्ति आजाद ने दी जेटली के खिलाफ एफआईआर की अर्जी

कीर्ति आजाद ने दी जेटली के खिलाफ एफआईआर की अर्जी

संभवत: पहली बार किसी सांसद ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मं‍त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अर्जी दी है। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आईपी इस्टेट पुलिस थाने को शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आजाद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जो बार सं‌चालित करता है उस बार में 2 अक्टूबर, 2013 को शराब परोसी गई थी जबकि दो अक्टूबर (महात्मा गांधी का जन्मदिन) पूरे देश में शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन कहीं भी शराब परोसना कानूनन जुर्म है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार की दौड़ में बॉबी जिंदल

अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार की दौड़ में बॉबी जिंदल

वर्ष 2016 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल को लेकर हो रही कई महीनों की कयासबाजी पर विराम लग सकता है। अगर जिंदल उम्मीदवार बनाए जाते हैं तो वह वाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
अरुण जेटली पर कीर्ति आजाद ने फोड़ा चिट्ठी बम

अरुण जेटली पर कीर्ति आजाद ने फोड़ा चिट्ठी बम

दिल्‍ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के प्रमुख अरुण जेटली अब ललित मोदी और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद के निशाने पर हैं। कीर्ति आजाद ने टीवी समाचार चैनलों पर साक्षात्कार देकर जेटली पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जेटली से डीडीसीए में हुए घोटाला के साथ-साथ दिल्ली में क्रिकेट की दुर्दशा पर भी जवाब मांगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement