जोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म दिल धड़कने दो के बुधवार रात यहां जारी हुए ट्रेलर की रिषि कपूर, करण जौहर और श्रीदेवी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने सराहना की है।
जिस समय ये पंक्तियां लिखी जा रही थीं या पढ़ी जा रही होंगी, उस समय भी उत्तर भारत में बुरी तरह मायूस कोई किसान अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा होगा। अन्नदाता की हालत बुरी है, यह हम सब जानते हैं लेकिन उसकी जीवन की डोर काटने के लिए सिर्फ एक फसल की बर्बादी बहुत है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि मुख्य सूचना आयुक्त और केन्द्रीय सूचना आयोग में तीन अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाए और इसकी प्रगति के बारे में 11 मई तक सूचित किया जाए क्योंकि इन रिक्तियों के कारण मामलों का बड़ा अंबार लग गया है।
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की कलह जारी है। आप वालंटियर कुंदन शर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नीले रंग की वैगन आर वापस मांगी है। इसके अलावा पार्टी को दिए गए फंड्स भी वापस मांगे हैं।
आगामी सात अप्रैल को होने वाले आईपीएल के उद्घाटन सत्र में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे। वैसे तो इसमें शाहिद कपूर, सैफ अली खान भी होंगे पर निगाहें अनुष्का शर्मा की तरफ ही होंगी।
लेखक अंतोन चेखव (1860-1904) को रूसी साहित्य में ही नहीं बल्कि विश्व साहित्य में महानतम कहानीकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने न केवल कहानियां लिखीं, बल्कि चार कालजयी नाटक भी लिखे, जिनमें ‘चेरी का बगीचा’ और ‘तीन बहनें’ नाटकों को अप्रतिम माना जाता है। उनकी कहानियां विश्व के समीक्षकों और आलोचकों में बहुत सम्मान के साथ सराही जाती हैं। चेखव पेशे से चिकित्सक थे। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए उन्होंने कहानियां लिखना शुरू किया था और बाद में वह लेखक बन गए। वह कहा करते थे, ‘डॉक्टरी मेरी धर्मपत्नी है और साहित्य प्रेमिका।’
धूम्रपान पर भाजपा के एक सांसद बीड़ी कारोबारी के बयान से उपजे विवाद के बीच पार्टी के एक और सांसद राम प्रसाद शर्मा यह दावा करते हुए विवाद में उतर गए कि सिगरेट और कैंसर के बीच संबंधों को स्थापित करने वाला कोई स्पष्ट सबूत नहीं है और उन्हें तो यह भी लग रहा कि कहीं तंबाकू में कोई औषधीय गुण तो नहीं है।
राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों पर सवालिया निशान लगा कर सुर्खियों में आए व्हिसलब्लोअर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के तबादले से भाजपा में दो राय बन गई है। हरियाणा की भाजपा सरकार के दो मंत्रियों के अलग-अलग सुर हैं।
राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों पर सवालिया निशान लगा कर सुर्खियों में आए आइ एएस अधिकारी अशोक खेमका का भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी तबादला कर दिया है। खेमका ने अपने तबादले को तकलीफदेह करार देते हुए कहा कि बेइंतहा सीमाबद्धताओं और पैठ जमाए स्वार्थों के बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार समाप्त करने और राज्य परिवहन विभाग में सुधार लाने का प्रयास किया।
हाल ही में दीपिका पादुकोण के महिला सशक्तिकरण पर वायरल हुए वीडियो के पक्ष और विपक्ष में अनगिनत आवाजें उठीं। पहले दो दिन तो पादुकोण को खूब वाह-वाही मिली लेकिन तीसरे दिन से कुछ लोगों ने दीपिका को लानतें भेजनी शुरू कर दी कि उन्मुक्त यौन संबंध ही महिला सशक्तिकरण नहीं है।