फिल्म मसान के लिए तारीफ बटोर चुकी रिचा चड्ढा का मानना है कि समाज में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी अब अभिनेताओं और कलाकारों के हाथ में है क्योंकि राजनीतिज्ञ ऐसा करने में बुरी तरह विफल रहे हैं।
एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान की आम जनता तालिबान और दूसरे अन्य आतंकवादी संगठनों के बड़े विरोधी हैं। सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि वहां की आम अवाम चरमपंथ से सरकार के संघर्ष की हिमायत करती है।
हरियाणा विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से जाटों और पांच अन्य समुदायों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण प्रदान करने से संबंधित विधेयक को पारित कर दिया। यह विधेयक जाट समुदाय द्वारा दी गई 3 अप्रैल की समय-सीमा से पहले पारित किया गया है। समुदाय ने पिछले महीने हिंसक आंदोलन छेड़ दिया था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक उच्चस्तरीय समिति ने राष्ट्रविरोधी नारेबाजी वाले पिछले महीने के एक विवादित कार्यक्रम में कथित भूमिका को लेकर कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और दो अन्य छात्रों को निकालने की सिफारिश की है।
जेएनयू में देश विरोधी नारों को लेकर दर्ज देशद्रोह के मामले में विशवविद्यालय के एक अन्य छात्र आशुतोष ने जांच में शनिवार को शिरकत की। मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी और उसे पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की आंच अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पहुंचने लगी है। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। भाजपा नेताओं को यह डर सताने लगा है कि अगर मामला जल्द नहीं सुलझा तो उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।
सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये जर्मनी में हिटलर के सत्ता में आने और भारत में आपातकाल के ऐतिहासिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा कि हम बोलने की आजादी को हल्के में नहीं ले सकते। साथ ही हासन ने लोकतंत्र में बोलने की आजादी के संरक्षण के लिए सतत निगरानी को जरूरी बताया।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पलक का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार कीकू शारदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कीकू ने एक कॉमेडी शो में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। इसके बाद उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज हुआ था। हरियाणा पुलिस ने पलक को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार किया। तभी से किकू और राम रहीम सोशल मीडिया की भी सुर्खियां बने हुए हैं। कुछ फेसबुक यूजर्स ने इस प्रकार चुटकी ली-
मशहूर हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पलक का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार कीकू शारदा को गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाना मंहगा पड़ गया। एक टीवी शो में गुरमीत राम रहीम की नकल उतारकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।