Advertisement

Search Result : "अफगानिस्तान के गुगल अकाउंट"

तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

नॉर्वे, स्वीटजरलैंड और यूरोपीय समुदाय के 28 देशों में शरण मांगने वालों की संख्या 2015 में 13 लाख पार कर गई। 1992 से यह संख्या लगभग दोगुनी है, जब सोवियत संध के पतन के बाद सात लाख लोगों ने शरण मांगी थी। यूरोपीय समुदाय की स्टैटिकल एजेंसी यूरोस्टार्ट ने आंकड़े जारी किए हैं। शरणार्थी तीन देशों से हैं- सीरिया, अफगानिस्तान और इराक। तीनों ही मुल्कों में अरसे से संघर्ष चल रहे हैं। इन देशों से लोग हजारों की संख्या में बेदखल हो रहे हैं और यूरोपीय देशों में शरण मांग रहे हैं।
अफगानिस्तान की इकलौती महिला गर्वनर मासूमा मुरादी

अफगानिस्तान की इकलौती महिला गर्वनर मासूमा मुरादी

महिलाओं को हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करने वाली दुनिया में पुरूष सलाहकारों से घिरी मासूमा मुरादी उस समाज के सामने मजबूती से खड़ी हैं जिसमें यौनिकता की जड़ें गहराई तक जमी हुई हैं और जो समाज महिलाओं के प्राधिकार स्वीकार करने का अभ्यस्त नहीं है।
अफगानिस्तान: काबुल में भीषण बम धमाका, 61 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान: काबुल में भीषण बम धमाका, 61 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए एक भीषण बम हमले में 61 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 207 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक प्रदर्शन मार्च पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी दुर्दांत आंतवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाली और संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पिछले महीने काबुल में अगवा कर ली गई एक भारतीय महिला को मुक्त करा लिया गया है।
पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पाकिस्तान के पेशावर में एक सैनिक स्कूल पर किए गए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड उमर मंसूर अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। पेशावर स्थित स्कूल पर वर्ष 2014 में हुए हमले में 140 से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई थी।
पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत

पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वाह में अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में आठ सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार को धमाकों से दहल गई। काबुल के बाहरी हिस्से में हुए विस्फोट में पुलिस के 40 जवानों के मारे जाने की खबर है। कुछ आम लोग भी मारे गए हैं।
हालिया कूटनीतिक नाकामियों के बाद पाकिस्तान को अमेरिका में लॉबिस्ट की तलाश

हालिया कूटनीतिक नाकामियों के बाद पाकिस्तान को अमेरिका में लॉबिस्ट की तलाश

अमेरिका में हाल की दो बड़ी कूटनीतिक नाकामियों के बाद पाकिस्तान एक लॉबिस्ट की तलाश कर रहा है जो वाशिंगटन में इस्लामाबाद के हितों की पुरजोर ढंग से पैरवी करे।
यूएन से बोला अफगानिस्तान, दूसरों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान

यूएन से बोला अफगानिस्तान, दूसरों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान

अफगानिस्तान ने सीधा हमला करते हुए पाकिस्तान के सरकारी ढांचे के अंदर मौजूद तत्वों पर क्षेत्र में सक्रिय ज्यादातर आतंकी समूहों को सहयोग देने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए परमाणु सौदों की या एफ 16 लड़ाकू विमानों की नहीं बल्कि राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है।
अफगानिस्तान: बसों पर हमला कर तालिबान ने किया 60 लोगों का अपहरण

अफगानिस्तान: बसों पर हमला कर तालिबान ने किया 60 लोगों का अपहरण

तालिबान के आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में बसों तथा कारों के काफिले पर सिलसिलेवार हमला कर करीब 60 लोगों का अपहरण कर लिया। एक अफगान अधिकारी ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement