Advertisement

Search Result : "अमित जोगी"

कैबिनेट फेरबदल में अटकलबाजों को निराश करेंगे मोदी

कैबिनेट फेरबदल में अटकलबाजों को निराश करेंगे मोदी

नरेंद्र मोदी सरकार में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडलीय फेरबदल की तैयारी हो चुकी है। 20 से 22 जून के बीच यह फेरबदल हो सकता है। सरकार ने राष्ट्रपति भवन से यह जानकारी मांगी है कि 19 से 23 जून के बीच राष्ट्रपति की उपलब्‍धता की क्या स्थिति है। इसके कारण मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
इलाहाबाद में आज मोदी देंगे भाजपा को यूपी जीतने का मंत्र

इलाहाबाद में आज मोदी देंगे भाजपा को यूपी जीतने का मंत्र

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का सोमवार को दूसरा दिन है। पहले दिन मिशन यूपी का शंखनाद किया गया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे। मिशन यूपी को पूरा करने के लिए भाजपा ने पूरे राज्य में चार सर्वे कराने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक इस सर्वे के नतीजों के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवारों को टिकट और मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा।
संगम किनारे सपा-बसपा पर गरजे मोदी, किया यूपी मिशन का आगाज

संगम किनारे सपा-बसपा पर गरजे मोदी, किया यूपी मिशन का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इलाहाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंक कर भाजपा के यूपी मिशन की शुरुआत कर दी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की समाजवादी पार्टी की सरकार पर जातिवाद, सांप्रदायिकता, भाई-भतीजावाद और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने और मायावती की पार्टी बसपा पर सत्ता में रहने के दौरान भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया।
जोगी बोले, ममता और नीतीश से मिल जाऊंगा पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

जोगी बोले, ममता और नीतीश से मिल जाऊंगा पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

कांग्रेस से अलग हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी ने अगले आम चुनावों से पहले तीसरा मोर्चा बनने पर ममता बनर्जी और नीतीश कुमार के साथ इसमें खुद के शामिल होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में कभी वापस नहीं जाएंगे। रमन मुक्त छत्तीसगढ़ उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश और ममता ने उन्हें फोन कर कांग्रेस छोड़कर नयी पार्टी बनाने के फैसले पर बधाई दी।
संगम किनारे यूपी और देश पर भाजपा करेगी विचार मंथन, कई दिग्‍गज पहुंचे

संगम किनारे यूपी और देश पर भाजपा करेगी विचार मंथन, कई दिग्‍गज पहुंचे

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहाबाद में रविवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु होगी। पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह सहित कई दिग्‍गज बैठक में मौजूद होकर मिशन यूपी के अलावा अन्‍य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक को एक तरह से भाजपा के मिशन यूपी की शुरुआत के रुप में देखा जा रहा है। बैठक में पीएम मोदी भी शामिल होंंगे। उनके रुकने के लिए सेक्‍युरिटी हाउस में विशेष सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।
आखिर संजय जोशी के यहां क्यों लगता है भाजपा नेताओं का दरबार

आखिर संजय जोशी के यहां क्यों लगता है भाजपा नेताओं का दरबार

संजय जोशी भाजपा में किसी बड़े पद पर नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संजय जोशी का छत्तीस का आंकड़ा है। लेकिन इन सबके बावजूद संजय जोशी के यहां भाजपा नेताओं का दरबार लगता है।
जोगी कांग्रेस से पूरी तरह आजाद, कार्यस‍मिति और एसटी सेल से हटाए गए

जोगी कांग्रेस से पूरी तरह आजाद, कार्यस‍मिति और एसटी सेल से हटाए गए

कांग्रेस ने नई पार्टी की घोषणा करने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति सेल के शीर्ष पद से हटा दिया है। अजित जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर सोमवार को नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। साथ ही पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी राज्‍य के कोटा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि उनके बेटे अमित जोगी मरवाही से विधायक हैं।
अमित शाह का सपा पर हमला :  बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

अमित शाह का सपा पर हमला : बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर सीधे तौर पर हमला बोला है। उन्‍हाेंने कहा कि राज्य में एक नहीं बल्कि छह मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद यहां प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा सीएम अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचाओं की तरफ था। अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रणकारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
विधानसभा चुनाव तक हर माह यूपी का दौरा करेंगे मोदी

विधानसभा चुनाव तक हर माह यूपी का दौरा करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर महीने दौरा करने की योजना बना रहे हैं। मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हर महीने कम से कम पांच सभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस से बगावत कर अजीत जोगी ने बनाई नई पार्टी

कांग्रेस से बगावत कर अजीत जोगी ने बनाई नई पार्टी

तीन दिनों से चल रही सियासी हलचलों और कयासों के बीच आखिरकार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विशाल जनसमुदाय के बीच नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा दिए बगैर जोगी ने नई पार्टी के गठन की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित समर्थकों से एक फॉर्म के जरिये रायशुमारी भी की। इसके लिए वहां रखी एक पेटी रखकर लोगों से वोट देने की अपील की गई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement