Advertisement

Search Result : "अमेरिका डाक सेवा"

रूस, अमेरिका ने सीरिया में संघर्षविराम का स्वागत किया

रूस, अमेरिका ने सीरिया में संघर्षविराम का स्वागत किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया में संघर्ष विराम का स्वागत किया है और दोनों ने अपनी सेनाओं के बीच सहयोग के जरिये इसे बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।
सुपर ट्यूजडे से पहले तेज हुआ ट्रंप, रुबियो के बीच वाकयुद्ध

सुपर ट्यूजडे से पहले तेज हुआ ट्रंप, रुबियो के बीच वाकयुद्ध

अमेरिका में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे बहु-राज्य वोट से पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंद्वी मार्को रुबियो के बीच वाकयुद्ध और तेज हो गया है। इस बीच ट्रंप को न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी से समर्थन मिला है जिससे ट्रंप की व्हाइट हाउस की दावेदारी और प्रबल हो गई है।
अमेरिका में फिर गोलीबारी, कम से कम 4 मरे, 30 घायल

अमेरिका में फिर गोलीबारी, कम से कम 4 मरे, 30 घायल

अमेरिका के कंसास शहर में एक बंदूकधारी ने घास काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्टी में गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हार्वे काउंटी शेरिफ टी वाल्टन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढकर सात पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी भी मृतकों में शामिल है। वह एक्सेल इंडस्ट्रीज में काम करता था।
फेसबुक और ट्विटर के प्रमुखों को इस्लामिक स्टेट से मिली धमकी

फेसबुक और ट्विटर के प्रमुखों को इस्लामिक स्टेट से मिली धमकी

खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी एक वीडियो के जरिये दी गई है जिसमें इन सोशल साइटों पर आतंकवादियों से संबंधित सामग्रियों को ब्लॉक करने का मजाक उड़ाया गया है।
राष्ट्रपति बना तो हिलेरी क्लिंटन पर चलाउंगा मुकदमा: डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति बना तो हिलेरी क्लिंटन पर चलाउंगा मुकदमा: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो विदेश मंत्री के तौर पर अपने निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने के मामले में डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मुकदमा चलाएंगे।
पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

अमेरिका के अधिकारियों का दावा है कि दक्षिण चीन सागर में जिस विवादित द्वीप पर चीन ने सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइलें तैनात की थीं, उसी पर उसने (चीन ने) लड़ाकू विमानों को भी तैनात कर दिया है। दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा कि अमेरिकी खुफिया सेवाओं ने पिछले कुछ दिनों में विवादित पारसेल द्वीपों में से वूडी द्वीप पर चीनी शेनयांग जे-11 और शियान जेएच-7 युद्धक विमानों को देखा है।
जानिए आखिर क्यों औरतों से कमउम्र होते हैं मर्द

जानिए आखिर क्यों औरतों से कमउम्र होते हैं मर्द

अमेरिका में मर्दों की उम्र औरतों के मुकाबले औसतन 5 वर्ष कम होती है जबकि पूरी दुनिया में यह औसत 7 वर्ष का है। पूरी दुनिया में 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों में महिलाओं का प्रतिशत 57 है जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वालों में महिलाएं 67 फीसदी हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्यतः सात बड़ी वजहें हैं।
अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा अनुदानकर्ताओं पर चरमपंथी विचारधारा का होने और दक्षिण चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित होने का आरोप लगाए जाने के बाद हिन्दू और भारत अध्ययन केन्द्र बनाने के लिए मिली 30 लाख डॉलर की अनुदान राशि वापस कर दी है।
सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। वाशिंगटन और मॉस्को ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि 27 फरवरी को दमिश्क के समयानुयार मध्य रात्रि से आंशिक संघर्षविराम शुरू होगा। इससे उस संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद है जिसमें अब तक 2,60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और आधी से अधिक आबादी विस्थापित होने को मजबूर हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement