Advertisement

Search Result : "अयोध्या"

उप्र में भाजपा को बहुमत मिला तो बनेगा भव्‍य राम मंदिर: मौर्य

उप्र में भाजपा को बहुमत मिला तो बनेगा भव्‍य राम मंदिर: मौर्य

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्‍य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
‌अयोध्या में क्रांतिकारी-स्मृति व फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से

‌अयोध्या में क्रांतिकारी-स्मृति व फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से

अवाम का सिनेमा ने तय किया है कि छोटे कस्बों, दूरदराज के गांवों में गुमनामी में पड़े क्रांतियोद्धाओं की कहानियां दुनिया के फलक पर दस्तावेजों के साथ लायी जाएगी। 2006 में शाह आलम और उनके हमख्याल चंद साथियों के जरिए शुरू की गई इस मुहिम ने दस बरस पूरे कर लिए हैं। इस कड़ी में अयोध्या में अवाम का सिनेमा16 से 19दिसंबर, 2016 तक चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल एवं क्रांतिकारी स्मृति महोत्सव आयोजित कर रहा है।
कड़ी सुरक्षा में राम लला के दर्शन

कड़ी सुरक्षा में राम लला के दर्शन

अयोध्या के विवावादास्पद ढांचा विध्वंस की 24 वीं बरसी पर यहां कड़ी सुरक्षा में लोग राम लला के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर के आसपास सुरक्षा बलों के जवान अतिरिक्त चौकसी बरत रहे हैं। दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन शौर्य दिवस मना रहे हैं तो मुसलमानों से जुड़े संगठनों द्वारा भी विरोध दिवस मनाने की सूचना है।
मोदी सरकार के इस कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिरः कटियार

मोदी सरकार के इस कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिरः कटियार

भाजपा नेता विनय कटियार ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के इस कार्यकाल में ही राममंदिर बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले संसद में कानून लाकर प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
शिवसेना ने कहा, यूपी में भाजपा को नहीं होगा फायदा

शिवसेना ने कहा, यूपी में भाजपा को नहीं होगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दशहरा मनाने की योजना पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। शिवसेना ने कहा है कि लखनऊ जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें। पार्टी के मुखपत्र की संपादकीय में लिखा है कि प्रधानमंत्री का अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता है। इसलिए अगर मोदी बलूचिस्तान में दीवाली मनाएं तो हमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
राम मंदिर बनना ही चाहिए : मोहन भागवत

राम मंदिर बनना ही चाहिए : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठा दिया है। उन्होंने अयोध्या में विवादित जगह परराम मंदिर निर्माण ही बनाए जाने पर जोर दिया है। मोहन भागवत के अनुसार, इस मसले पर कभी भी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद नहीं रहा। कुछ स्वार्थी तत्वों ने इसे राजनीतिक हित साधन के लिए सांप्रदायिक मसला बना डाला है।
26 साल बाद पड़े नेहरू गांधी परिवार के किसी सदस्य के पांव हनुमानगढ़ी मंदिर में

26 साल बाद पड़े नेहरू गांधी परिवार के किसी सदस्य के पांव हनुमानगढ़ी मंदिर में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। शुकवार को राहुल ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। साल 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद अयोध्या की यात्रा करने वाले वाले नेहरू-गांधी परिवार के राहुल पहले सदस्य हैं।
स्वामी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई की मांग की

स्वामी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई की मांग की

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण का मामला उठाया है। स्वामी ने सोमवार को राज्यसभा में मांग की कि अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय में रोजाना सुनवाई होनी चाहिए। स्वामी ने सरकार से मांग की कि वह उच्चतम न्याायलय से इसके लिए अनुरोध करे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement