यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में हर जगह से शहीद होते हैं पर गुजरात से शहीद मैंने नहीं देखे। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत हर जगह से शहीद हुए हैं, गुजरात का कोई जवान शहीद हुआ हो तो बताओ?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चारा घोटाले से जुड़े लालू प्रसाद यादव पर अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुकाबिक चारा घोटला से जुड़े चार मामलों में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर अलग-अलग ट्रायल चलेगा।
चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर आपराधिक मुकदमा चलाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने के आरोप लगे हैं। आरोप भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लगाए हैं। अब सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू यादव का साथ छोड़ दें तो भाजपा जदयू को समर्थन देने पर विचार करेगी।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बयान एक फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों को बीजेपी के नेताओं के घरों के आगे बांध दें। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि बीजेपी के लोग मवेशियों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए मोर्चे का जल्द ऐलान होगा।
जीवन भर अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे मुलायम सिंह यादव को उनके भाई शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे का मुखिया बनाने का ऐलान किया है। यह शिवपाल के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव केे राजनीतिक कौशल और साख का बड़ा इम्तेहान होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह काेे सीबीआई जांच से बचाने के लिए सुुुुप्रीम कोर्ट के वकीलों पर 21.15 लाख रुपये खर्च किये थे।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और आरएसएस को महिला विरोधी बताया है। खुद को सच्चा हिंदू बताते हुए उन्होंने कहा भाजपा भगवान राम के साथ मां सीता का नाम नहीं लेती।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गले में भगवा रंग पहनने वालों को पुलिस की पिटाई करने और थानों पर बलवा करने का लाइसेंस मिल गया है।