पश्चिम बंगाल में बेहद महत्वपूर्ण तीसरे चरण के मतदान से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे राज्य में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के 75,000 जवानों सहित एक लाख सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
भारत और फ्रांस द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत पर आपसी मतभेदों को कम किए जाने के बाद फ्रांस का एक उच्च स्तरीय दल अगले माह भारत आ सकता है। इस दल का उद्देश्य 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के भारत के ऑर्डर को अंतिम रूप देना है।
ऊपरी असम के पांगेरी में आज प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा हवा में चलाई गई गोली से हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आने की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह जानते हैं कि उनका यह आरोप सही नहीं है कि उनके पूर्ववर्ती ने असम के लिए कुछ नहीं किया। सिंह ने यहां दिसपुर सरकारी हाई स्कूल में अपना वोट डालने के बाद कहा, मैं नहीं चाहता कि प्रधानमंत्री मेरे बारे में कोई निर्णय सुनाएं लेकिन वह जानते हैं कि जो कुछ वह कह रहे हैं वह सही नहीं है।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दूसरे दौर और असम चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज बंपर वोटिंग के साथ मतदान संपन्न हुआ। असम के 61 विधानसभा क्षेत्रों में आज हुए मतदान में 82 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि पश्चिम बंगाल में 31 सीटों के लिए 79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम मशीनों में बंद कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति अबदुल्ला यमीन अब्दुल गयूम के बीच आतंकवाद और कट्टरपंथ से मुकाबला करने समेत व्यापक विषयों पर चर्चा की गई और दोनों देशों ने रक्षा सहयोग समझौता करने के अलावा द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देने के पांच समझौते किए।
असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने भले ही पुरूषों को पछाड़ दिया हो लेकिन इस चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से केवल 8.6 प्रतिशत महिलाएं ही अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 2011 चुनाव के मुकाबले सभी बड़े राजनीतिक दलों ने इस बार कम महिलाओं को टिकट दिए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश दौरों के दौरान बड़े-बड़े बयान देने और देश में घृणा फैलाने का आरोप लगाया। अपनी चुनावी रैली में उन्होंने असम के मतदाताओं को सचेत किया कि भाजपा की कथित सांप्रदायिक राजनीति का नियंत्रण नागपुर से होता है।