Advertisement

Search Result : "आगरा अस्पताल"

बैंक से रूपये निकालने गए वृद्ध की भीड़ के कुचलने से मौत

बैंक से रूपये निकालने गए वृद्ध की भीड़ के कुचलने से मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बैंक से रूपए निकालने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति की भीड़ के कुचलने से मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने आज यहां बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्रा के गुलरिहा गांव के रहने वाले रामनाथ कुशवाहा 65 सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से रूपये निकालने गए थे। उनकी बहू अस्पताल में भर्ती थी। बैंक में अत्यधिक भीड़ होने के कारण रामनाथ अचानक गिर गये और भीड़ में कुचल गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुरू हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सुखोई ने भी भरी उड़ान

शुरू हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सुखोई ने भी भरी उड़ान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वप्निल परियोजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज लोकार्पण किया। लगभग 302 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे जरूरत पड़ने पर वायुसेना के विमानों की उड़ान एवं लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी के तौर पर काम करेगा। छह लेन के इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वायुसेना के सुखोई समेत अन्य अत्याधुनिक विमानों ने इस सड़क से उड़ान भरी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे  शुरू, सड़क से सुखोई ने भी भरी उड़ान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शुरू, सड़क से सुखोई ने भी भरी उड़ान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वप्निल परियोजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकार्पण किया। वायुसेना के विमानों के उड़ान एवं लैंडिंग के लिए भी उपयुक्त लगभग 302 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे जरूरत पड़ने पर हवाई पट्टी के तौर पर भी काम करेगा। सामरिक लिहाज से भी उम्मीद जगाने वाले देश के इस सबसे लंबे छह लेन के एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वायुसेना के सुखोई समेत अत्याधुनिक विमानों ने इस सड़क से उड़ान भरी।
नोटबंदी : नवजात बच्‍ची की मौत, अस्पताल ने पुराने नोट लेने से किया इनकार

नोटबंदी : नवजात बच्‍ची की मौत, अस्पताल ने पुराने नोट लेने से किया इनकार

पुणे में रूबी हाॅल क्लीनिक ने एक नवजात बच्ची के इलाज के लिए बंद हो चुके पुराने नोट लेने से कथित तौर पर इनकार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची को केईएम अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगरा में आयोजित एक रैली में कहा कि करोड़ों रूपये के चिटफंड घोटाले के पीछे जिन नेताओं का हाथ रहा है, वे उन पर हमला इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि नोटबंदी से उन्हें करारी चोट पड़ी है। मोदी की इस टिप्पणी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में घायल

यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क दुर्घटना में घायल

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर एयर शो से शुक्रवार को लौट रहे यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्‍हें सिर में चोट आई है। सहगल को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
चेन्नई: जया ने हाथ में सूजन के कारण दस्तावेज पर लगाया अंगूठे का निशान

चेन्नई: जया ने हाथ में सूजन के कारण दस्तावेज पर लगाया अंगूठे का निशान

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जयललिता बातचीत कर रही हैं : आपोलो अस्पताल

जयललिता बातचीत कर रही हैं : आपोलो अस्पताल

जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद अपोलो अस्पताल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है।
भुवनेश्वर अस्पताल त्रासदी: ट्रस्टी मनोज रंजन ने किया आत्मसमर्पण

भुवनेश्वर अस्पताल त्रासदी: ट्रस्टी मनोज रंजन ने किया आत्मसमर्पण

सम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सम अस्पताल में आग लग जाने पर 21 लोग मारे गए थे। नायक की गिरफ्तारी के साथ इस आग त्रासदी के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है।
मध्य प्रदेश: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का मुंबई में निधन

मध्य प्रदेश: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का मुंबई में निधन

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद आज मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement