![दो सितंबर की हड़ताल पर अड़े मजदूर संगठन](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/14be86e20c4fbeff4eb0d42337d3cc49.jpg)
दो सितंबर की हड़ताल पर अड़े मजदूर संगठन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) को छोड़कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने शुक्रवार दो सितंबर से देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। आखिरी वक्त में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई घोषणाएं कीं, लेकिन असर नहीं हुआ। इस हड़ताल को कांग्रेस के इंटक और वामो से जुड़े ट्रेड यूनियनों का समर्थन हासिल है।