Advertisement

Search Result : "आर्थिक मदद"

आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जब नाग देवी बाजार में नकली पार्ट्स-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों पर छापे मारे तो दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दरअसल, एसकेएफ और एफएजी नामक कंपनियों के दिल्ली मुख्यालय में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि उनके नकली पार्ट्स बाजार में बिक रहे हैं। टैक्ट इंडिया की टीम द्वारा इसकी पुष्टि होने पर मुंबई पुलिस ने नाग देवी बाजार में कई ठिकानों पर छापे मारकर लगभग एक करोड़ रुपये के नकली माल बरामद किए। उल्लेखनीय है कि नाग देवी बाजार देश के मैकेनिकल पार्ट्स की 80 प्रतिशत जरूरतें पूरी करता है।
जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर कानून से उत्पादक राज्यों की तुलना में उपभोक्ता राज्यों को अधिक लाभ मिलेगा और इसके लागू होने से जीडीपी में दो प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है लेकिन संसद के मौजूदा सत्र में यह विधेयक कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ ही अधर में लटक चुका है।
जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने कहा कि अंतर-राज्यीय बिक्री पर एक प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाना वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भावना के अनुरूप नहीं है और इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।
आर्थिक वृद्धि के अनुमान में सरकार ने की बड़ी कटौती

आर्थिक वृद्धि के अनुमान में सरकार ने की बड़ी कटौती

अभी तक हर मंच पर देश के आर्थिक विकास के बड़े दावे करने वाली सरकार ने अब आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में बड़ी कटौती की है। इसके लिए अब सरकार देश में कमजोर मानसून का हवाला दे रही है हालांकि हाल तक सरकार ये दावा कर रही थी कि कमजोर मानसून से आर्थिक विकास पर बहुत ज्यादा अंतर नहीं पड़ने वाला है।
भारत को छोड़ सभी उभरती अर्थव्यवस्‍थाओं पर पांचवें साल भी संकटः विश्व बैंक

भारत को छोड़ सभी उभरती अर्थव्यवस्‍थाओं पर पांचवें साल भी संकटः विश्व बैंक

भारत को छोड़कर उभरते बाजारों को लगातार पांचवें साल वृद्धि में नरमी का सामाना करना पड़ा है और यह दौर पहले के अनुमानों से संभवत: लंबा खिंच रहा है। यह बात विश्व बैंक ने कही है।
पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लि्ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चेन्नई पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त मदद देने का ऐलान किया है। लगातार बारिश के चलते चेन्नई और उससे सटे कई उपनगरों में हालात बेहद खराब हैं। राज्‍य में बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 269 तक पहुंच चुका है।
बाढ़ में आईटी क्षेत्र ने बढ़ाया मदद का हाथ

बाढ़ में आईटी क्षेत्र ने बढ़ाया मदद का हाथ

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने चेन्नई के लिए अपना सुरक्षा जांच फीचर शुरू किया है। फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले इस बटन के जरिए अपने नेटवर्क में शामिल लोगों को बता सकते हैं कि वे बाढ से सुरक्षित हैं। चेन्नई में इस सदी की सबसे भारी बारिश हो रही है।
बाढ़ से चेन्नई में हाहाकार, सेना मदद में जुटी, एयरपोर्ट बंद

बाढ़ से चेन्नई में हाहाकार, सेना मदद में जुटी, एयरपोर्ट बंद

तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से जारी भारी बारिश के कारण चेन्नई तथा इसके कई उपनगरीय इलाके पानी में डूब गए हैं जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो उपनगरीय इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए कल रात सेना और नौसेना को बुला लिया गया।
मायावती ने उठाई गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की मांग

मायावती ने उठाई गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की मांग

संविधान पर संसद में चल रही बहस में आज बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी हिस्‍सा लिया। राज्यसभा में मायावती ने संविधान पर चर्चा करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की वकालत की है। मायावती के इस कदम को अगड़ी जातियों को लुभाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
आर्थिक मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार: राहुल गांधी

आर्थिक मोर्चे पर विफल है मोदी सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और असहिष्णुता सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा, इस सरकार में एक ही शख्स सारे फैसले लेता है जबकि अगर आप जनता से जुड़ना चाहते हैं, जनता की भलाई करना चाहते हैं तो आपको उसकी सुननी ही पड़ेगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement