Advertisement

Search Result : "आर्थिक संबंध"

आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जब नाग देवी बाजार में नकली पार्ट्स-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों पर छापे मारे तो दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दरअसल, एसकेएफ और एफएजी नामक कंपनियों के दिल्ली मुख्यालय में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि उनके नकली पार्ट्स बाजार में बिक रहे हैं। टैक्ट इंडिया की टीम द्वारा इसकी पुष्टि होने पर मुंबई पुलिस ने नाग देवी बाजार में कई ठिकानों पर छापे मारकर लगभग एक करोड़ रुपये के नकली माल बरामद किए। उल्लेखनीय है कि नाग देवी बाजार देश के मैकेनिकल पार्ट्स की 80 प्रतिशत जरूरतें पूरी करता है।
मोदी रूस रवाना, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर जोर

मोदी रूस रवाना, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हो गए। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत सामरिक साझेदारी को नई उंचाई पर ले जाना है।
जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर कानून से उत्पादक राज्यों की तुलना में उपभोक्ता राज्यों को अधिक लाभ मिलेगा और इसके लागू होने से जीडीपी में दो प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है लेकिन संसद के मौजूदा सत्र में यह विधेयक कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ ही अधर में लटक चुका है।
जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

जीएसटी में अतिरिक्त कर हटाना जरूरी: रंगराजन

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने कहा कि अंतर-राज्यीय बिक्री पर एक प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगाना वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भावना के अनुरूप नहीं है और इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।
आर्थिक वृद्धि के अनुमान में सरकार ने की बड़ी कटौती

आर्थिक वृद्धि के अनुमान में सरकार ने की बड़ी कटौती

अभी तक हर मंच पर देश के आर्थिक विकास के बड़े दावे करने वाली सरकार ने अब आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में बड़ी कटौती की है। इसके लिए अब सरकार देश में कमजोर मानसून का हवाला दे रही है हालांकि हाल तक सरकार ये दावा कर रही थी कि कमजोर मानसून से आर्थिक विकास पर बहुत ज्यादा अंतर नहीं पड़ने वाला है।
बुलेट ट्रेन, परमाणु उर्जा पर एक संग भारत-जापान

बुलेट ट्रेन, परमाणु उर्जा पर एक संग भारत-जापान

मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों को नई उंचाइयों पर ले जाते हुए भारत और जापान ने रक्षा और परमाणु उर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ ही भारत में पहले बुलेट ट्रेन नेटवर्क के निर्माण का करार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिन्जो आबे के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में एक शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई पहमाणु ऊर्जा समेत कई अहम रणनीतिक समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।
वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए मोदी और जापानी पीएम आबे

वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए मोदी और जापानी पीएम आबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती में हिस्सा लेकर दोनों देशों के बीच के पारंपरिक सांस्कृतिक संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ा। दोनों नेताओं ने दिल्ली में अपनी शिखर वार्ता के बाद वाराणसी की यात्रा की। वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है।
भारत-पाक समग्र वार्ता को तैयार, जल्द मिलेंगे विदेश सचिव

भारत-पाक समग्र वार्ता को तैयार, जल्द मिलेंगे विदेश सचिव

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रूकी हुई वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के प्रयासों के बीच यह मुलाकात हुई है जिसका उदेश्य संबंधों को सुधारना है। नवाज शरीफ से स्वराज की मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज ने जानकारी दी कि जल्द ही दोनों देशों के विदेश सचिव मुलाकात कर वार्ता प्रक्रिया का कार्यक्रम तय करेंगे।
भारत को छोड़ सभी उभरती अर्थव्यवस्‍थाओं पर पांचवें साल भी संकटः विश्व बैंक

भारत को छोड़ सभी उभरती अर्थव्यवस्‍थाओं पर पांचवें साल भी संकटः विश्व बैंक

भारत को छोड़कर उभरते बाजारों को लगातार पांचवें साल वृद्धि में नरमी का सामाना करना पड़ा है और यह दौर पहले के अनुमानों से संभवत: लंबा खिंच रहा है। यह बात विश्व बैंक ने कही है।
पाकिस्तान पहुंची सुषमा, रिश्ते सुधारने पर होगी चर्चा

पाकिस्तान पहुंची सुषमा, रिश्ते सुधारने पर होगी चर्चा

भारत-पाकिस्तान संबंधों के मार्ग में जमी बर्फ के कुछ पिघलने का संकेत देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज दो दिन के पाकिस्तान दौरे पर इस्लामाबाद पहुंच गई हैं। वहां वह द्विपक्षीय संबंध सुधारने के उपायों पर पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement